अपडेटेड 30 October 2024 at 23:16 IST
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल किया
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के खातीगांव क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया ।
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के खातीगांव क्षेत्र में एक तेंदुए ने हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया । वन विभाग ने यह जानकारी दी। पिथौरागढ़ वन कार्यालय के अनुसार सलकोट गांव में सुबह जब महिलाएं दिवाली की पूजा में इस्तेमाल होने वाला चूरा बनाने के लिए चावल कूट रही थीं और उसी दौरान तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
वन कार्यालय के मुताबिक महिलाओं के शोर मचाने पर गांव वाले इकटठा हो गए तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। घायल महिलाओं में पदमा देवी, कस्तूरा देवी और मीना देवी शामिल हैं।
पिथौरागढ़ वन रेंज के रेंज अधिकारी पूरन सिंह देउपा ने कहा, ‘‘ तीनों महिलाओं को मामूली चोटें आयी हैं जिनका उपचार पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में किया जा रहा है।’’
उन्होंने बताया कि दो महिलाओं को पैर के पंजों में जख्म है जबकि एक अन्य के बांह में घाव है।
सलकोट गांव के ग्रामीण किशन सिंह ने बताया, ‘‘तेंदुए की दहशत के चलते हमने वन अधिकारियों से उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में एक पिंजरा लगाने का अनुरोध किया है।’’
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 30 October 2024 at 23:16 IST