अपडेटेड 30 October 2024 at 23:39 IST
LIVE UPDATES/ Ayodhya Deepotsav: 25 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, सरयू बनी महारिकॉर्ड का गवाह
India News Live: PM मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई सौगातें भी देंगे। वहीं अयोध्या में आज दीपोत्सव के दौरान रामनगरी लाखों दीयों से जगमगाएगी। महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव को लेकर प्रचार का सिलसिला जारी है। दिल्ली में दिवाली से पहले प्रदूषण से बुरा हाल है।
- भारत
- 16 min read

30 October 2024 at 23:39 IST
PM मोदी ने राम मंदिर तस्वीरें साझा कीं, लिखा-अलौकिक अयोध्या!
अलौकिक अयोध्या!
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है। अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर किसी को अभिभूत करने वाली है। 500 वर्षों के पश्चात यह पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद आई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं। मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे। जय सियाराम!
30 October 2024 at 22:22 IST
सीएम मोहन यादव ने स्कूली बच्चों के साथ दिवाली मनाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूली बच्चों और सफाई कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई।
Advertisement
30 October 2024 at 22:20 IST
जयपुर में दीवाली के मौके पर रोशनी से जगमग बाजार
राजस्थान: जयपुर में दीवाली के अवसर पर बाजारों को रोशनी से जगमग किया गया और रामदरबार का भी निर्माण किया गया।
30 October 2024 at 22:18 IST
गुजरात: माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में आतिशबाजी
राजकोट के माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में राजकोट नगर निगम द्वारा आतिशबाजी का आयोजन किया गया।
Advertisement
30 October 2024 at 21:19 IST
रामराज से हमें सभी वर्गों को साथ में लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है- मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...भगवान राम के रामराज से हमें सभी वर्गों को साथ में लेकर आगे बढ़ते जाने की प्रेरणा मिलती है... हम सभी लोग साथ मिलकर देश प्रदेश की बेहतरी की कामना करें। मेरी ओर से देश और प्रदेशवासियों को बधाई।"
30 October 2024 at 21:18 IST
पश्चिम बंगाल: स्कूली बच्चों ने BSF के जवानों के साथ दिवाली मनाई
पश्चिम बंगाल: स्कूली बच्चों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF के जवानों के साथ दिवाली मनाई।
30 October 2024 at 21:16 IST
दिवाली: कोलकाता के "पार्क स्ट्रीट" को LED लाइटों से सजाया गया
पश्चिम बंगाल: दिवाली के शुभ अवसर पर कोलकाता के "पार्क स्ट्रीट" को LED लाइटों से जगमग किया गया।
30 October 2024 at 20:06 IST
अयोध्या: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज
अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान इस बार एक साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दो कीर्तिमान दर्ज किए गए हैं। इसमें 1 हजार 121 लोगों ने एकसाथ सरयू आरती की। साथ ही 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाकर दूसरा रिकॉर्ड बना।
30 October 2024 at 19:49 IST
अयोध्या: 25,12,585 दीपकों के साथ बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
उत्तर प्रदेश: अयोध्या दीपोत्सव 2024 के दौरान एक साथ 1121 लोगों द्वारा एक साथ आरती किए जाने और 25 लाख 12 हजार 585 दीपक एक साथ प्रज्वलित करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाण प्राप्त किए।
30 October 2024 at 19:47 IST
दीपोत्सव का भव्य और दिव्य आयोजन पूरी दुनिया देख रही है- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दीपोत्सव का यह भव्य और दिव्य आयोजन आज पूरी दुनिया देख रही है... मैं इस अवसर पर सबको हृदय से बधाई देता हूं... सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीनतम मानवता का धर्म है। जियो और जीने दो की प्रेरणा देने वाला धर्म है... वे ताकतें जो आज भारत को कमजोर करना चाहती हैं, वे समाज को बांटने का काम उसी रूप में कर रहे हैं जैसे कभी त्रेतायुग में रावण और उसके अनुयायी कर रहे थे... कोई जाती के नाम पर, कोई क्षेत्र के नाम पर, कोई भाषा के नाम पर, कोई परिवार के नाम पर, समाज को बांटने का प्रयास कर रहा है, उसके माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। ये दीपोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देने का एक नया अवसर है।"
30 October 2024 at 19:46 IST
राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेघना स्टेडियम में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए।
30 October 2024 at 19:23 IST
अयोध्या के सरयू घाट पर ड्रोन शो का भव्य नजारा
उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सरयू घाट पर ड्रोन शो जारी है। घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है।
30 October 2024 at 19:04 IST
अयोध्या: दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे सरयू के घाट
उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो जारी है। घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है, वहीं साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।
30 October 2024 at 18:35 IST
अयोध्या: योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर आरती की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरयू घाट पर आरती की।
30 October 2024 at 17:50 IST
CM योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहें।
30 October 2024 at 17:25 IST
सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया- CM योगी
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया...जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है..."
30 October 2024 at 16:59 IST
रामलला के विराजमान होने के बाद पहला दीपोत्सव- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए... आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था। मैं इस अवसर पर उन सभी पूज्य संतों को नमन करता हूं... जो 3.5 लाख की संख्या में अपनी शहादत देकर एक ही तमन्ना के साथ इस धरा से अल्विदा हो गए कि अयोध्या में चाहें कुछ भी हो इस धरा पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए... उनका संकल्प पूरा हुआ... राम लला के विराजमान होने के बाद ये दीपोत्सव का पहला अवसर है। इससे पहले हम लोग बोलते थे और जो हमने कहा वो करके भी दिखाया... "
30 October 2024 at 16:47 IST
राम सिखाते हैं, संघर्ष से मत घबराओ, सफलता जरूर मिलेगी- CM योगी
दीपोत्सव 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ ने कहा कि याद करिये आज से 8 साल पूर्व जब हम पहले बार थे सब लोग ये ही कहते थे योगी जी एक काम करो मंदिर कर निर्माण करो। आज मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस ऐतिहासिक दिन की सभी को शुभकामनाएँ, दीप-उत्सव का यह आठवां संस्करण है। जब दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, तब मोदी अयोध्या आए और मंदिर का काम शुरू किया और यह अयोध्या के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है। 500 साल का इंतजार खत्म हुआ। राम ने लोगों को संदेश दिया है कि अगर आप अपने रास्ते पर चलते रहे तो सफलता आपके पास आएगी।
30 October 2024 at 16:39 IST
अयोध्या में 500 सालों की तपस्या के बाद ये दिन आया है- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज अयोध्या में 500 सालों की तपस्या को पूरा करते हुए भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद, लोकार्पण के बाद भव्य दीपोत्सव का यह पहला कार्यक्रम है...हम सब जानते हैं कि 2017 के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या धाम का चतुर्मुखी विकास हुआ है...मैं सभी प्रदेशवासियों को दीपोत्सव पर्व की बधाई देता हूं..."
30 October 2024 at 16:36 IST
Deepotsav 2024: रामायण के प्रसंगों को दर्शाती झांकियों ने बिखेरी छटा
Deepotsav 2024: छोटी दीपावली के अवसर पर अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव समारोह के तहत झांकियों की एक शोभायात्रा निकाली गई। रामायण के प्रसंगों को दर्शाती झांकियों में देशभर के शास्त्रीय नर्तकों की प्रस्तुति ने राम पथ पर अपना जादू बिखेरा।
30 October 2024 at 16:17 IST
CM योगी ने अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया
अयोध्या: दीपोत्सव-2024 समारोह से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया।
30 October 2024 at 15:47 IST
सीएम योगी ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण करने वाले कलाकारों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं।
30 October 2024 at 14:32 IST
अयोध्या पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। वह दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। आज शाम रामनगरी अयोध्या 25 लाख दीयों से जगमागएगी।
30 October 2024 at 16:23 IST
PM मोदी से मिले राजस्थान की सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज दिवाली के अवसर पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
30 October 2024 at 14:12 IST
दीपोस्तव अलौकिक, अद्भुत है- बृजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रभु रामलला के भव्य मंदिर के लोकार्पण के बाद यह पहला दीपोत्सव है जो बहुत अलौकिक, अद्भूत है...मैं इस अवसर पर सबको बधाई देता हूं। आज 25 लाख से अधिक दीए प्रज्वलित किए जाएंगे और फिर से विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है..."
30 October 2024 at 14:11 IST
झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस ने शिकायतें दी थी- अनिल विज
चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करने पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस ने अपनी शिकायतें दी थी और कांग्रेस का यह चरित्र भी है कि जब वो हारते हैं तो EVM को दोष देते हैं आर जब जीतते हैं तब इन्हें EVM याद नहीं आती...चुनाव आयोग ने इनकी सभी शिकायतों का जवाब दिया है और कहा है कि बिना वजह इस तरह की बातें नहीं उठानी चाहिए, इससे माहौल खराब होता है।"
30 October 2024 at 13:20 IST
इस बार बीजेपी की सरकार झारखंड में बनेगी- बाबूलाल मरांडी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, "झारखंड में जिस प्रकार से घनघोर अंधरा है वो अब छटने वाले हैं झारखंड में पिछले 5 वर्षों से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जो सरकार चलाई गई उन्होंने पूरे झारखंड को दलालों के हाथों , बिचौलिया के हाथों में सौंप दिया। उन्होंने पूरे झारखंड को लूटा...अब समय आ गया है इनसे मुक्त करने का। मैं कह सकता हूं कि इस बार बीजेपी की सरकार झारखंड में बनेगी।"
30 October 2024 at 12:54 IST
महा विकास अघाड़ी में हम सब एक साथ है- रमेश चेन्निथला
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, "सभी 288 सीटों पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। जब आप एमवीए की तुलना महायुति से करते हैं, तो हमारे समूह के भीतर कोई मतभेद नहीं है। महायुति में लड़ाई चल रही है। महायुति अब समाप्त हो चुकी है। हमने एमवीए में सभी दलों को समान व्यवहार दिया है। महायुति में बीजेपी ने एनसीपी और शिवसेना-शिंदे की सभी सीटें चुरा ली हैं। यह एक स्पष्ट संदेश है कि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों को खत्म करना चाहती थी। महा विकास अघाड़ी हम सब एक साथ है..."
30 October 2024 at 12:52 IST
'चुनाव आयोग ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया'
चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करने पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में चुनाव जीत गए तो EVM सही और हरियाणा में हार गए तो EVM गलत। तो चुनाव आयोग ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया। यही कारण है कि राज्य में चुनाव का परिणाम अलग आते हैं लेकिन जनादेश का सम्मान नहीं करना और चुनाव आयोग का अपमान करने की कार्यसंस्कृति कांग्रेस पार्टी की है इसलिए राजनीति में इनकी साख घटती जा रही है।"
30 October 2024 at 11:41 IST
कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है- तरुण चुघ
चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करने पर बीजेपी नेता तरूण चुघ ने कहा, " कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जो विचारहीन और नीतिहीन हैय़वे (चुनाव में) अपनी हार के लिए ईवीएम को दोषी ठहराते हैं। कांग्रेस पार्टी जब भी कोई चुनाव जीतती है तब उन्हें ईवीएम याद नहीं आता। इतने सारे चुनाव हारने के बावजूद उनका अहंकार ऊंचा है।''
30 October 2024 at 11:20 IST
कांग्रेस का झूठ अब बिकने वाला नहीं- CM सैनी
चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं चुनाव आयोग का दिल से धन्यवाद करता हूं। कांग्रेस तो झूठ का सहारा लेकर चलती है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस के झूठ को नकारा है क्योंकि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर चलती है। कांग्रेस का झूठ अब बिकने वाला नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचार और देश को लूटने का काम की है, इसलिए लोगों ने उन्हें नाकार दिया है, मैं चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं.."
30 October 2024 at 11:19 IST
सरदार वल्लभाई पटेल को CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
30 October 2024 at 09:56 IST
दीपोत्सव में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे- जयवीर सिंह
यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा के आगमन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, "राम मंदिर के लोकार्पण होने के बाद ये दीपोत्सव का प्रथम कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को भव्यता देने का प्रयास किया गया है। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे। दीपोत्सव में खास बात ये है कि हम अपने ही पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।"
30 October 2024 at 09:52 IST
अयोध्या में लोक कलाकारों ने किया पारंपरिक नृत्य
अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के मद्देनजर लोक कलाकार पारंपरिक नृत्य करते हुए दिखे। अयोध्या आज सरयू नदी घाट पर 25 लाख दीये जलाकर 'दीपोत्सव' का गवाह बनने के लिए तैयार है।
30 October 2024 at 09:00 IST
दीपोत्सव पर CM योगी का पोस्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, " यह 'दीपोत्सव' ऐतिहासिक है। हम सबके आराध्य श्रीरामलला 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अपने धाम में विराजमान हुए हैं। 500 वर्ष बाद धर्मधरा अयोध्याधाम में श्री रामलला की पावन जन्मभूमि पर बने उनके भव्य-दिव्य मंदिर में भी हजारों दीप प्रज्वलित होंगे। आइए, इस महापर्व में सहभाग कर सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाएं। भगवान श्री राम के आगमन पर श्री अयोध्या धाम के दीपों के साथ अपने घरों में भी आत्मीयता और समता का दीपक अवश्य प्रज्वलित करें।"
30 October 2024 at 08:59 IST
अयोध्या में दीपोस्तव की तैयारियां
अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के लिए तैयारियां की गई हैं।
30 October 2024 at 08:04 IST
'बहुत खराब' श्रेणी में दिल्ली की हवा
दिल्ली में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में है। अक्षरधाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चारों ओर धुंध नजर आ रही है।
30 October 2024 at 08:04 IST
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां पूरी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहले दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई है। आज 30 नवंबर को आठवां दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव में अयोध्या के सरयू तट के किनारे राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज होगा।
30 October 2024 at 08:03 IST
2 दिन के गुजरात दौरे पर PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। PMO के मुताबिक PM मोदी 30 अक्टूबर को केवडिया में 280 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 31 अक्टूबर को वह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 30 October 2024 at 08:07 IST