अपडेटेड 14 August 2025 at 14:00 IST

'आपको तो गौ माता का श्राप ही ले डूबेगा, 27 में आने का सपना भी मत देखिए...', CM योगी ने विधानसभा में सपा के लिए कर डाली भविष्यवाणी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोगों को तो गौ माता का श्राप ही ले डूबेगा और 2027 में भी सत्ता में आने का सपना देखना छोड़ दीजिए।

Follow :  
×

Share


यूपी विधानसभा में मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा के बाद गुरुवार को सीएम योगी विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे हैं। साथ ही प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी हो गई है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा, हम प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे बनाने पर काम कर रहे हैं। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। भारत की पहली रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक जाती है। लेकिन उन्हें(समाजवादी पार्टी) यह सब नजर नहीं आ रहा है। आज उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। प्रदेश में 4 चालू हवाई अड्डे हैं, और पांचवां जेवर होगा, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

 सपा परिवारों तक ही सीमित होना चाहती है-CM योगी

विधानसभा में 'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली चर्चा पर सीएम योगी ने कहा, "समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है लेकिन आप केवल अपने परिवारों तक ही सीमित होना चाहते हैं और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं"।

आपको तो गौ माता का श्राप ही ले डूबेगा-CM योगी

सीएम योगी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को घेरते हुए कहा कि ‘आपकी पार्टी ने गाय का दूध तो पिया, लेकिन गया के दूध के प्रति कभी कृतज्ञता ज्ञापत कर सकें ऐसा कुछ नहीं किया। आपको तो गौ माता का ही श्राप ही ले डूबेगा, इसलिए 27 में आने का सपना भी मत देखिए। सीएम योगी ने आगे कहा कि 2027 में आने का सपना इसलिए भी मत देखिए क्योंकि ये सरकार अपने आध्यात्मिक विरासत और प्रतीकात्मक का भी सम्मान करती है और अत्याधुनिक विकास में भी ध्यान देती है’।

विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर विधानसभा में चर्चा

'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली चर्चा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, इस चर्चा में 187 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। हमें इस पर भविष्य के लिए व्यापक रणनीति बनानी है। हम इस पर सभी अलग-अलग हितधारकों के पास जाएंगे और चर्चा करेंगे। मैं सभी सदस्यों, खासकर विपक्ष के नेता, जिन्होंने इस चर्चा में हिस्सा लिया, का धन्यवाद करता हूं। 

यह भी पढ़ें: 'बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगाकर आग...', CM योगी का विपक्ष पर तंज
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 August 2025 at 13:50 IST