2027 की तैयारी में जुटे CM योगी, PDA पर भारी बड़ी BJP की प्लानिंग; मंत्रिमंडल में OBC-दलित चेहरों को शामिल कर दिया बड़ा 'खेला'

BJP ने यूपी कैबिनेट विस्तार पर इस बार सबसे ज्यादा ध्यान जातीय और सामाजिक समीकरणों पर दिया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने के लिए इस रूपरेखा को तैयार किया है।

 
Follow :
CM Yogi & Akhilesh Yadav | Image: YT/Grab

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत छह नए नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही दो मौजूदा राज्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री बनाते हुए प्रमोशन दिया गया। इस मंत्रिमंडल विस्तार में BJP ने सपा के PDA फॉर्मूले का काट निकालने की कोशिश की है और बहुत हद तक पार्टी इसमें कामयाब होती भी नजर आ रही है।

बीजेपी इस कैबिनेट विस्तार को 2027 के चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रही है। यही वजह है कि इस बार सबसे ज्यादा ध्यान जातीय और सामाजिक समीकरणों पर दिया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले का मुकाबला करने के लिए इस रूपरेखा को तैयार किया है।

मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरे

नए मंत्रियों में शामिल चेहरों का चयन ऐसे किया गया है जो विभिन्न वर्गों तक राजनीतिक संदेश पहुंचा सकें।

  • भूपेंद्र चौधरी
    MLC पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष
  • मनोज पांडेय
    रायबरेली के ऊंचाहार से MLA
    सपा के बागी MLA
  • पूजा पाल
    कौशांबी के चायल से MLA
    सपा की बागी MLA
  • हंसराज विश्वकर्मा
    BJP MLC
  • आशा मौर्य
    महमूदाबाद से MLA
  • कृष्णा पासवान
    फतेहपुर के खागा से MLA
  • सुरेंद्र दिलेर
    अलीगढ़ के खैर से MLA
  • कैलाश राजपूत
    कन्नौज के तिर्वा से MLA

BJP ने निकाला PDA का काट

सीएम योगी ने इस बार पिछड़े और दलित वर्ग पर विशेष जोर दिखाया है। भाजपा का मानना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में पिछड़े और दलित वोटों का एक हिस्सा सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर चला गया था। अब पार्टी इन्हीं वोटबैंकों को दोबारा अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम कर रही है। खासतौर पर गैर-यादव पिछड़ों और दलित वोटरों में अपनी पकड़ को और मजबूत करने पर फोकस है।

  • पिछड़ा वर्ग से आने वाले प्रमुख चेहरे: भूपेंद्र चौधरी, पूजा पाल और हंसराज विश्वकर्मा।
  • दलित समाज का प्रतिनिधित्व: सुरेंद्र सिंह दिलेर और कृष्णा पासवान करेंगे।
  •  

2027 चुनाव की तैयारी

मनोज पांडे समेत कई नेता जो हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा के करीब आए हैं, उन्हें कैबिनेट में जगह देकर पार्टी ने विपक्ष के PDA समीकरण को कमजोर करने की कोशिश की है। इस विस्तार के बाद योगी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या अब 60 हो गई है। योगी सरकार अब पूरे दमखम के साथ 2027 के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: UP: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 May 2026 at 19:26 IST