अपडेटेड 16 August 2024 at 11:21 IST

7 साल 148 दिन CM...UP के इतिहास में योगी ने बनाया रिकॉर्ड, मुलायम सिंह और मायावती भी पीछे छूटे

उत्तर प्रदेश में 7 साल 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ के नाम पर दर्ज हो गया है। उन्होंने मुलायम सिंह और मायावती को भी पीछे छोड़ दिया।

Follow :  
×

Share


Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath | Image: Facebook

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। उत्तर प्रदेश में लगातार 7 साल 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ के नाम पर दर्ज हो गया है। वो उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले पहले सीएम हैं। इस मामले में उन्होंने मुलायम सिंह यादव और मायावती को भी पीछे छोड़ दिया है।

योगी आदित्यनाथ से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। फिलहाल क्षेत्रीय पार्टियों के नेता चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आसपास भी नहीं दिखाई पड़ते हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने 4 बार और मुलायम सिंह ने 3 बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, लेकिन इसके बावजूद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी ने उनको पीछे छोड़ा है।

योगी ने तोड़ा था नारायण दत्त तिवारी का भी रिकॉर्ड

योगी आदित्यनाथ की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी। 25 मार्च 2022 को जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। नारायण दत्त ने साल 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए।

CM योगी तोड़ चुके हैं नोएडा वाला मिथक

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद नोएडा को लेकर चला आ रहा सालों पुराना मिथक भी तोड़ा है। पहले नोएडा के बारे में कहा जाता था कि राज्य का जो भी मुख्यमंत्री यहां का दौरा करता है, वो सत्ता में दोबारा नहीं लौटता है। इन नेताओं में मायावती से लेकर, वीर बहादुर सिंह, नारायण दत्त तिवारी, कल्याण सिंह के भी शामिल थे, जो नोएडा गए और बाद में सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। हालांकि सीएम योगी ने इस नोएडा जाने से कुर्सी चली जाने का मिथक तोड़ा। दोबारा मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी नोएडा पहुंचे थे। बाद में उनकी दोबारा सत्ता में भी वापसी हुई।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में बजेगा चुनाव बिगुल? आज इलेक्शन कमीशन कर सकता है ऐलान

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 11:21 IST