BREAKING: खत्म होगा जम्मू कश्मीर में चुनाव का इंतजार, आज इलेक्शन कमीशन कर सकता है तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। संभावनाएं हैं कि इलेक्शन कमीशन जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Election Commission
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार | Image: Youtube Video grab Election Commission

Jammu Kashmir Election News: लंबे इंतजार के बाद जम्मू कश्मीर में अब जल्द विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। ऐसे में संभावनाएं हैं कि इलेक्शन कमीशन शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बताया जाता है कि अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर भेजे गए अर्धसैनिक बलों को वापस नहीं बुलाया जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अर्धसैनिक बलों को बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।

2019 में क्षेत्र का विशेष दर्जा खत्म होने और इसका राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद ये पहला चुनाव होगा। अब केंद्र शासित राज्य परिसीमन के बाद 90 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर 2014 में हुए थे। चुनाव के बाद, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें मोहम्मद मुफ्ती मुख्यमंत्री बने। 7 जनवरी 2016 में मुख्यमंत्री मोहम्मद मुफ्ती का निधन हुआ था। राज्यपाल शासन की एक छोटी अवधि के बाद महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि बाद जून 2018 में बीजेपी ने पीडीपी के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। उसके बाद से ही जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।

उम्मीद है आज चुनाव की घोषणा होगी- BJP

जम्मू कश्मीर में अभी चुनावों के ऐलान की संभावना के बीच बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आज जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कहा है कि चुनाव होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव की समयसीमा तय कर दी है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। हमने भी चुनाव की मांग की है। हमें उम्मीद है और पूरा भरोसा है कि आज चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

इन राज्यों में भी चुनाव की घोषणा संभव

जम्मू कश्मीर के अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग की टीम ने चुनावी राज्यों का दौरा किया था और वहां की तैयारियों का जायजा लिया था। अगले कुछ महीनों में हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ झारखंड विधानसभाओं का भी कार्यकाल खत्म हो जाएगा। हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म होगा और 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल पूरा कर लेगी, जबकि जनवरी 2025 में झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पूरा होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: विकसित भारत के लिए पीएम मोदी का क्या विजन? 14 प्वाइंट्स में समझिए

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड