Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में 9 लोग जिंदा जले थे, फरार 2 ड्राइवर और 1 परिचालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Yamuna Expressway Bus Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 9 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई है। पुलिस ने अब इस मामले में बस चालक समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 
Follow :
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: 9 मौतों के मामले में ड्राइवर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार | Image: X/Republic

Yamuna Expressway Bus Accident: 23 सितंबर की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग के मामले में जेवर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस भयानक हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री बुरी तरह झुलस गए थे। बस के करीब 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

इस दर्दनाक घटना के बाद बस ड्राइवर और हेल्पर फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 ड्राइवर और 1 परिचालक को 24 सितंबर को साबोता अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 2 ड्राइवर और 1 परिचालक, पवन, योगेश दीक्षित और रोहित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत परिजनों के प्रति दुख जताया।  

14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी

गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों, दो ड्राइवर और एक कंडक्टर को आज ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। वहीं, बस में स्मोकिंग करने के आरोपों पर, गिरफ्तार ड्राइवरों ने कहा, "नहीं, यह गलत है। हम बिल्कुल भी स्मोकिंग नहीं करते हैं।

दिल्ली से महोबा जा रही थी बस

पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि हादसे का शिकार हुई बस दिल्ली से नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR 32 PA 8647 था और यह मध्य प्रदेश की राज कल्पना ट्रैवल्स की बस बताई गई। पुलिस के मुताबिक बस का रजिस्ट्रेशन बिहार का था और मध्य प्रदेश से संचालित थी।

आग लगने के बाद वाहन छोड़कर भाग गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में 2 ड्राइवर और 1 परिचालक, पवन, योगेश दीक्षित और रोहित कुमार के नाम के रूप में पहचान हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बस में अचानक आग लगने के बाद वे वाहन छोड़कर भाग गए थे। जेवर थाने में FIR दर्ज, मामले में मु0अ0सं0 319/2026 के तहत BNS की धारा 281, 125B, 105 और 351(3) में मुकदमा दर्ज की गई है।

यात्रियों द्वारा सचेत करने के बाद भी चालक ने किया इग्नोर 

बताया गया कि बस में सवार यात्रियों को रास्ते में ही जलने की तेज बदबू महसूस होने लगी थी। यात्रियों ने ड्राइवर और परिचालक को इसकी जानकारी दी, लेकिन दोनों के इस बात पर ध्यान नहीं दिया और यात्रियों की बातों को इग्नोर कर दिया। बाद में अचानक से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते बस भीषण आग की चपेट में आ गई।

9 लोगों की गई जान, जांच जारी

इस भीषण अग्निकांड हादसे 9 लोगों की मौत हो गई थी और कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस अब बस में सवार सभी यात्रियों की सूची तैयार कर रही है और हर पहली से जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार जिम्मेदार लोगों जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बस में आग लगने से 9 की मौत, एक्शन में CM योगी; घायलों के तुरंत इलाज का दिया निर्देश
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 September 2026 at 21:34 IST