Greater Noida Accident: बस में आग लगने से 9 की मौत, एक्शन में CM योगी; घायलों के तुरंत इलाज का दिया निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: ANI

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चलती बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं पूरी तरह से शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

CM योगी ने की घायलों के ठीक होने की कामना

उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। और हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

सीएम योगी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

सीएमओ (CMO) के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

Advertisement

स्लीपर बस बनी आग का गोला

बता दें कि बुधवार रात 12 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर AC बस में आग लग गई, जिसमें 9 यात्रियों की मौत हो गई है। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इस दौरान कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग; 9 की मौत
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड