PM मोदी की अपील पर एक्शन में यूपी सरकार, CM योगी की अहम बैठक के बाद जारी हो सकता है वर्क फ्रॉम होम; ऑनलाइन क्लासेस को लेकर गाइडलाइन

पीएम मोदी की अपील के बाद योगी सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन के लिए अहम बैठक कर रही है। इस बैठक में वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास को लेकर चर्चा की जा रही है।

Follow :  
×

Share


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) | Image: CM Office, GoUP/X

CM Yogi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जंग के असर से बचने के लिए देशवासियों से बड़ी अपील की थी, जिसमें वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने की बात भी शामिल रही। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (12 मई) अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियों, दिशा-निर्देशों और विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर भी चर्चा संभव है।

डीजल और पेट्रोल को लेकर भी चर्चा जारी

इसके साथ ही डीजल और पेट्रोल के कम उपयोग को लेकर भी चर्चा जारी है। सरकारी गाड़ियों की इस्तेमाल को लेकर गाइड लाइन पर बात हो सकती है। विचार-विमर्श किया जा रहा है कि कैसे ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल किया जाए। 

पीएम मोदी ने क्या अपील की थी?

पीएम मोदी ने 11 मई को गुजरात के वडोदरा में देसवासियों से अहम अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'मैं अपने देश के हर नागरिक से अपील करता हूं कि वे पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल जितना हो सके कम करें। मेट्रो का इस्तेमाल करें, इलेक्ट्रिक बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और कारपूलिंग को बढ़ावा दें। जिनके पास कार है, उन्हें एक ही गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ ले जाना चाहिए। डिजिटल टेक्नोलॉजी ने अब इतनी सारी चीजें आसान बना दी हैं कि टेक्नोलॉजी की मदद हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। यह जरूरी है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और 'वर्क फ्रॉम होम' को प्राथमिकता दी जाए।'

उन्होंने आगे कहा, 'देश का बहुत सारा पैसा सोने के आयात पर भी विदेश चला जाता है। इसलिए मैं आप सभी देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो जाएं, तब तक सोने की खरीदारी टाल दें। आज समय की मांग है कि हम 'वोकल फॉर लोकल' को एक जन-आंदोलन बना दें। विदेशी सामान के बजाय, स्थानीय उत्पादों को अपनाएं। अपने गांव, अपने शहर और अपने देश के उद्यमियों को सशक्त बनाएं।'

यह भी पढ़ें: 'ऐसे लोग रावण के वंशज', उदयनिधि के सनातन पर दिए बयान को लेकर भड़के बृजभूषण, बोले- थोड़ी सी दैत्य शक्तियां बची हैं जो खत्म…

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 May 2026 at 19:12 IST