'ऐसे लोग रावण के वंशज', उदयनिधि के सनातन पर दिए बयान को लेकर भड़के बृजभूषण, बोले- थोड़ी सी दैत्य शक्तियां बची हैं जो खत्म...

तमिलनाडु में मिली करारी हार के बाद भी डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की हेकड़ी नही निकली है। उन्होंने एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर बयान दिया है जिस पर बीजेपी हमलावर है।

Follow : Google News Icon  
'Sanatan Dharma' Row: Udhayanidhi Stalin Brij Bhushan Sharan Singh
'Sanatan Dharma' Row: Udhayanidhi Stalin Brij Bhushan Sharan Singh | Image: ANI

Udhayanidhi Stalin Controversial Statement: डीएमके नेता और तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को मिटाने वाली 'जहरीली' टिप्पणी पर अब बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए उदयनिधि को रावण का वंशज बता दिया।  

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'सनातन को हर युग में चुनौती मिली है। स्टालिन जैसे लोग रावण के वंशज हैं। हिरण्यकश्यप के वंशज हैं, जो थोड़ा-थोड़ा बचे हुए हैं इसलिए बोल रहे हैं। सनातन ही सत्य है, इसे कोई मिटा नहीं सकता है। लेकिन यह दैत्य शक्तियां थोड़ी सी बची हैं जो खत्म हो जाएंगी।'

उदयनिधि के बयान पर क्या बोले BJP प्रवक्ता?

वहीं बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी उदयनिधि की टिप्पणी को बकवास बताया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'बार-बार गलती करने वालों को यह ध्यान रखना होगा कि तमिलनाडु के स्टेट सिंबल में एक मंदिर का गोपुरम है। तमिलनाडु के लोग अपनी आस्था और भावनाओं के साथ इस तरह के खुलेआम गलत इस्तेमाल और अपमान को न ही भूलते हैं और न ही माफ करते हैं।

उदयनिधि के किस बयान पर हंगामा?

तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की मौजूदगी में सनातन धर्म को मिटाने के अपने मंसूबे को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा, ‘लोगों को बांटने वाले सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए।’

Advertisement

उदयनिधि का सनातन धर्म को मिटाने वाला बयान करीब तीन साल बाद फिर से आया है। इससे पहले उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए इसे पूरी तरह से मिटाने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय के खिलाफ है, इसलिए इसे मिटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 'पेपर चोर, गद्दी छोड़...', NEET पेपर लीक को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, NTA ऑफिस के  बाहर किया विरोध प्रदर्शन
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड