बेवफा पत्नी का खूनी खेल! प्रेमी संग मिल कूचा पति का सिर, फिर बक्से में भरी लाश और... नीले ड्रम वाली मुस्‍कान से भी डेंजरस निकली उन्नाव की नेहा

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की यादें अभी ताजा थीं कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बक्से में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गई। रायबरेली-उन्नाव हाईवे किनारे एक लोहे के बक्से में युवक का खून से लथपथ शव मिला।

 
Follow :

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की यादें अभी ताजा थीं कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बक्से में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गई। रायबरेली-उन्नाव हाईवे किनारे एक लोहे के बक्से में युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने महज 12 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी नेहा रावत समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि 19 और 20 अक्टूबर की दरमियानी रात कथित तौर पर उसकी हत्या की गई। आरोप है कि शव को चादर और कंबल में लपेटकर लोहे के बक्से में बंद किया गया और लोडर से हाईवे किनारे फेंक दिया गया।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पति के शराब पीने और रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर 2026 की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर हेल्थ अस्पताल के सामने एक संदिग्ध बड़ा लोहे का बक्सा रखा हुआ है। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बक्सा खोला, तो उसके अंदर चादर और कंबल में लिपटा खून से लथपथ एक पुरुष का शव मिला। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई। मृतक के भाई आशु की तहरीर पर पुलिस ने धारा 103(1)/238 BNS के तहत मामला दर्ज किया।

​घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 5 टीमें गठित की गईं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी और एनपीआर (ANPR) कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक 'छोटा हाथी' लोडर (UP 35 AT 1938) संदिग्ध दिखाई दिया। फुटेज में लोडर बक्सा लाते और खाली वापस जाते दिखा। वाहन स्वामी राजेश गुप्ता से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी नेहा रावत तक पहुंच गई।

पड़ोसी  जितेंद्र से था नेहा का अवैध संबंध

नेहा (42) मूलरूप से लखनऊ के हरौनी गांव की रहने वाली है। उसकी पहली शादी करीब 23 साल पहले मलिहाबाद क्षेत्र के अटौरा में रहने वाले जगदीश से हुई थी। इस शादी से उसकी 5 बेटियां हैं। 7-8 साल पहले नेहा सोनू (30) के संपर्क में आ गई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का 5 साल का बेटा भी है। सोनू प्राइवेट नौकरी करता था।

सघन पूछताछ में मुख्य अभियुक्ता नेहा रावत (40 वर्ष) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नेहा ने बताया कि शादी के बाद से सोनू और नेहा के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। इससे सोनू नशा करने का आदी हो गया था। इसी बीच नेहा का अपने पड़ोस में रहने वाले किराएदार जितेंद्र उर्फ राहुल (42) से अफेयर चलने लगा। राहुल अपनी पत्नी के साथ नेहा के पास ही किराए पर रहता था।

1200 रुपए में तय किया लोडर, सीलबट्टे से कूचकर की पति की हत्या

इसके बाद नेहा और जितेंद्र ने मिलकर सोनू की हत्या करने की साजिश रची। 19 अक्टूबर की रात नेहा और जितेंद्र ने सोनू के सिर पर लोढ़ा-बट्टा से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद कंबल से उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद शव को कमरे में छोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद जितेंद्र ने अपने परिचित पिकअप मालिक राजेश गुप्ता से संपर्क किया। नेहा की बताई जगह पर सामान पहुंचाने के लिए 1200 रुपए में पिकअप तय किया गया। फिर बॉक्स में रखे शव को पिकअप से ले जाया गया। बॉक्स को शुक्लागंज के कंचन नगर से गदनखेड़ा ले जाया गया। 20 अक्टूबर की रात बॉक्स को हेल्थ हॉस्पिटल के सामने हाईवे किनारे रख दिया। इसके बाद सभी वहां से चले गए।

इसे भी पढ़ें- Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 October 2026 at 17:22 IST