नमाज पढ़वाया, मांस खिलाया और फ्लैट...राजीव बनकर अशफाक ने हिंदू विधवा का कराया धर्मांतरण, महिला बोली- टारगेट पर हैं कई विधवाएं  

मुजफ्फरनगर में हिंदू विधवा महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि एक व्यक्ति ने हिंदू बनकर उसे धोखा दिया, निकाह कराया, धर्मांतरण किया और फ्लेट बिकवाकर लाखों रुपये की ठगी की है। जानें क्या है पूरा मामला? पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
'प्रेमजाल में फंसी कई विधवाएं, जबरन धर्मांतरण कर सबकुछ लूटा, मेरा फ्लैट तक बिकवा दिया'- मुजफ्फरनगर में पीड़िता ने सुनाई आपबिति, केस दर्ज | Image: ANI/ File photo

Muzaffarnagar Love Jihad: मुजफ्फरनगर में एक हिंदू विधवा महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए दावा किया है कि 10 साल पहले एक व्यक्ति ने खुद को हिंदू बताया उसे  पहले प्रेम जाल में फंसाया और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे नमाज पढ़वाई और मांस भी खिलाया।

क्या है मामला? 

नोएडा में राजबाला नाम की महिला ने हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में भोपा के मोरना गांव निवासी अशफाक उर्फ राजीव बालियान से उनकी मुलाकात 2016 में गुप्ता रिसॉर्ट में हुई थी। आरोपी ने खुद को हिंदू बताया था, महिला विधवा थीं और बच्चों के भरण-पोषण के लिए सहारे की तलाश में थीं।

जबरन नमाज पढ़ाई और मांस खिलाया- पीड़िता

पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी ने प्रेम के बहाने निकाह कर लिया। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और 5 बच्चों का पिता है। महिला का दावा है कि आरोपी और उसके परिवार ने मिलकर उन्हें जबरन नमाज पढ़ाई और मांस खिलाया।

नोडका में फ्लेट बिकवा दिया- पीड़िता

पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी ने उनके नोएडा स्थित फ्लैट को भी अपने कब्जे में कर बिकवा दिया। इससे वह सड़क पर आ गईं। महिला का कहना है कि आरोपी कई बाकी हिंदू विधवाओं और महिलाओं के साथ भी ऐसा कर रहा है और उनकी कमाई से अपना घर चला रहा है।

अशफाक और उसके दो बटों, 2 बेटियों पर केस दर्ज

इस शिकायत पर भोपा पुलिस ने अशफाक उर्फ राजू उर्फ राजीव बालियान और उसके दो बेटों-दो बेटियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

कई बहनें भी उसके प्रेम जाल में फंसी हैं- पीड़िता

राजबाला ने कहा, 'मैं घरेलू महिला हूं, किसी पार्टी से नहीं जुड़ी। मेरे साथ धोखा हुआ है। कई अन्य बहनें भी उसके प्रेम जाल में फंसी हुई हैं।' उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपों की पुष्टि बाकी है, ये मामला उत्तर प्रदेश में प्रेम जाल और धर्मांतरण से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर खुलासा करता है। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का तोहफा, इस महीने से ATM-UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 June 2026 at 07:22 IST