VIDEO: PM मोदी ने आम लोगों से कराया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 'भारत माता की जय' के लगे नारे

Noida International Airport Inauguration: पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन बिना बटन दबाए किया, उन्होंने आम जनता से फोन की लाइट जलवाकर उद्घाटन करवाया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। जानें प्रधानमंत्री ने और क्या क्या कहा?  

Follow :  
×

Share


पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का अनोखा उद्घाटन किया। जनता से मोबाइल की लाइट जलवाकर उद्घाटन कराया। | Image: X

PM Modi Mobile Lights Video: पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आम जनता से फोन की लाइट जलवाकर करवाया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। PM मोदी ने सामने बैठे लोगों से कहा-  'जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आपको करना है। मैंने तो केवल पर्दा हटाया है, आप लोग उद्घाटन के असली हकदार है। अपने मोबाइल की लाइट जलाइए और उद्घाटन कीजिए। 
  

इस तरह जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन करते हुए हजारों लोगों ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर पूरा हॉल रोशन किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे और माहौल बेहद उत्साहजनक हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और पूरे NCR के विकास का नया प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि असली उद्घाटन जनता ही करती है। 

आज मुझे यहां सारे युवा नजर आ रहे- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि, 'आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं क्योंकि युवाओं को पता है कि ये जो काम हो रहा है ये भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी विकसित भारत अभियान का एक नए अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में एक हो गया है।'
 

यहां से हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।’ बतादें इस कार्यक्रम में जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें: Noida Airport को सीएम योगी ने बताया उत्तर प्रदेश की नई पहचान, कहा- जिसका
 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 13:30 IST