UP: अश्लील इशारे, गंदी बातें और इधर-उधर हाथ...वाराणसी में पुरुषों से छेड़खानी करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार, काशी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

ऐसा कई बार सुना जाता है कि महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पुरुषों के साथ छेड़खानी हुई है? छेड़ने वाला कोई और नहीं बल्‍कि महिलाएं ही हैं।

 
Follow :
अश्लील इशारे, गंदी बातें और इधर-उधर हाथ...वाराणसी में पुरुषों से छेड़खानी करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार, काशी के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा | Image: Republic- Video Grab

ऐसा कई बार सुना जाता है कि महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पुरुषों के साथ छेड़खानी हुई है? छेड़ने वाला कोई और नहीं बल्‍कि महिलाएं ही हैं। जी हां वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत एक ऐसी कार्रवाई हुई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों और आमजन को अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिगरा की एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली थी कि पिलर नंबर 57 से 60 के आसपास कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही हैं। एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के मुताबिक, मौके पर लोगों से मिली शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

आमतौर पर एंटी रोमियो टीम महिलाओं से छेड़छाड में होती है गठित

यह कार्रवाई हर किसी के लिए हैरान करने वाली रही। आमतौर पर एंटी रोमियो टीम का गठन इसलिए किया जाता है कि कोई भी पुरुष अगर महिला के साथ गलत व्यवहार करता है या छेड़खानी करता है, तो उसे सबक सिखाया जा सके, लेकिन यहां तो महिलाओं ने ही पुरुषों को छेड़ दिया है। हालांकि जानकारी के मुताबिक आगे भी एंटी रोमियो टीम का क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा।

एक युवती बिहार से तो दूसरी यूपी से

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक पटना, बिहार की और दूसरी जौनपुर की रहने वाली है। सिगरा थाने में दोनों के खिलाफ BNS की धारा 296 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। वाराणसी पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता और अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। महिला हो या पुरुष, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई तय है।

इसे भी पढ़ें- Kanpur: 250 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 25-हजार का इनामी अरेस्ट, कैलीफोर्निया की जेनिफर का कनेक्शन आया सामने; पुलिस ने ऐसे किया पूरे धांधली का खुलासा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 July 2026 at 10:46 IST