Kanpur: 250 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 25-हजार का इनामी अरेस्ट, कैलीफोर्निया की जेनिफर का कनेक्शन आया सामने; पुलिस ने ऐसे किया पूरे धांधली का खुलासा

कानपुर में 250 करोड़ के साइबर फ्राड के मामले में नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने गिरोह के 25 हजार के इनामी आगरा के स्क्रैप कारोबारी अंचित गोयल को गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

कानपुर से गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर में 250 करोड़ के साइबर फ्राड के मामले में नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने गिरोह के 25 हजार के इनामी आगरा के स्क्रैप कारोबारी अंचित गोयल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को तीन फर्मों मिली हैं। जिसमें डेढ़ साल में 53 करोड़ रुपये का साइबर फ्राड और फर्जी जीएसटी क्लेम किया गया है। आरोपी के पास से एक हैरान करने वाली ये जानकारी सामने आई है कि उसने ठगी की रकम को कैलीफोर्निया की जेनिफर फ्लोरेंस नाम की महिला के खाते में रकम ट्रांसफर की थी।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी के पास से राजाराम ट्रेडर्स, श्रीश्याम और राधा ट्रेडर्स के नाम से संचालित तीन फर्जी फर्मों का पता चला है। जांच में सामने आया कि जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच इन खातों से करीब 53 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ और फर्जी जीएसटी क्लेम भी किया गया। 

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने ठगी से हासिल रकम का बड़ा हिस्सा विदेश भेजा। जांच के दौरान कैलिफोर्निया की जेनिफर फ्लोरेस नाम की महिला के खाते में रकम ट्रांसफर किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब विदेशी खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

ड्राइवर ने राजवीर से कराई थी मुलाकात

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी अंचित गोयल की राजवीर सिंह से मुलाकात उसके ड्राइवर बर्रा निवासी सतीश पांडेय के जरिए हुई थी। उन्होंने बताया कि जेल भेजे गए सतीश पांडेय के पास से 30 से ज्यादा मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी अंचित गोयल राजस्थान,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व दिल्ली के स्क्रैप कारोबारियों से फर्जी जीएसटी बिल लेकर फर्जी इनकम टैक्स क्लेम लेने के साथ ही ठगी की रकम को ठिकाने लगाते थे।

Advertisement

BSF जवान की बेटी में अकाउंट में भेजे थे 45 करोड़

उन्होंने बताया कि आरोपी अंचित के पास से राजाराम ट्रेडर्स, श्रीश्याम और राधा ट्रेडर्स नाम की तीन फर्जी फर्मे मिली है जिसमें जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक कुल 53 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके साथ ही आरोपी ने गाजियाबाद के बीएसएफ जवान की बेटी के खाते में बीते एक साल में कुल 45 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है।

Advertisement

पुलिस ने जब फर्मों की जांच की तो प्रतिविंब पोर्टल पर बिहार के मोतिहारी,तेलगांना के कर्नूल और महाराष्ट्र के गोरेगांव में साइबर फ्राड की तीन शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि अंचित ने अपने ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम होने के बाद अपने मोबाइल फोन का सारा डाटा डिलीट कर दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के अकाउंट डिटेल खंगालने में कैलीफोर्नियां की जेनिफर फ्लोरेंस नाम की महिला के खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी। खाते की अन्य डिटेल खंगाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें- दिल्‍ली में दर्दनाक हादसा, गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहा था आर्मी ऑफिसर का 20 साल का बेटा, नाले में कार गिरने से मौत; अमेरिका में कर रहा था पढ़ाई

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड