अपडेटेड 1 February 2025 at 09:36 IST
Uttar Pradesh: राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर डाला, मुकदमा दर्ज
भदोही में एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
Uttar Pradesh: राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर डाला, मुकदमा दर्ज | Image:
social media
भदोही में एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के पूरे मनोहर गांव में शुक्रवार की शाम गब्बर वनवासी नाम के शख्स ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने शनिवार को बताया…
उसने बताया कि जब वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि वन विभाग ने मृत मोर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 February 2025 at 09:36 IST