देश के आर्थिक, आध्यात्मिक विकास में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने यूपी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
- भारत
- 1 min read
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।’’
उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। 24 जनवरी, 1950 को इसे उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता दी गई।
मुर्मू ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।’’
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 January 2025 at 14:19 IST