Uttar Pradesh: CGST अधिकारियों का वाहन चालक उनकी ओर से रिश्वत लेते गिरफ्तार

CBI ने मेरठ के CGST के अधीक्षक और निरीक्षक की ओर से एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।

Follow :  
×

Share


Uttar Pradesh: CGST अधिकारियों का वाहन चालक उनकी ओर से रिश्वत लेते गिरफ्तार | Image: X

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मेरठ के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक और निरीक्षक की ओर से एक व्यापारी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मेरठ स्थित सीजीएसटी के अधीक्षक आफताब सिंह और निरीक्षक विकास के खिलाफ एक व्यवसायी से उसकी कंपनी के बिक्री और खरीद बिलों में विसंगति से संबंधित एक मुद्दे को सुलझाने के लिए कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में 11 फरवरी को मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने शिकायत मिलने पर छापा मारा और इस दौरान अधिकारी के वाहन चालक सचिन कुमार को सीजीएसटी मेरठ डिवीजन कार्यालय के परिसर के बाहर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘सीबीआई द्वारा मेरठ में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली गई जिसमें कई संपत्तियों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और नकदी भी बरामद हुई है।’’

ये भी पढ़ें - सूरज पंचोली स्टारर ‘केसरी वीर लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का टीजर आउट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 February 2025 at 19:22 IST