Uttar Pradesh: कोहरे के कारण 3 ट्रक टकराए, तीन लोगों की मौत
जिले के सादाबाद क्षेत्र के मिढ़ावली गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बुधवार को तीन ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
- भारत
- 1 min read
Uttar Pradesh: कोहरे के कारण 3 ट्रक टकराए, तीन लोगों की मौत | Image:
Representational image (Unsplash)
जिले के सादाबाद क्षेत्र के मिढ़ावली गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बुधवार को तीन ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक दूसरे ट्रक को जंजीर से खींच रहा था तभी जंजीर टूट गई। पुलिस ने कहा कि दोनों ट्रकों के चालक जब जंजीर को ठीक कर रहे थे तभी आगरा की तरफ से आ रहे तीसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने कहा कि…
पुलिस ने कहा कि घटना में मारे गये तीनों ट्रकों के चालकों की पहचान हाथरस के रंजीत, फरीदाबाद के राहुल और आगरा के तरुण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 January 2025 at 11:59 IST