UP Board 10th-12th Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी, ऐसे चेक करें अपने मार्क्स
UP Board Result 2026 LIVE: UPMSP कक्षा 10 और 12 के नतीजे upmsp.edu.in पर ऑनलाइन देखें। मार्कशीट, स्कोरकार्ड, पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और डायरेक्ट लिंक से जुड़ी अपडेट्स डाउनलोड करें।
UP Board 10th-12th Result 2026: UP Board Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) आज कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, upresult.nic.in और डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जारी किया गया है। वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लो या क्रैश होने की संभावना है, इसलिए छात्रों को वैकल्पिक तरीकों से भी रिजल्ट चेक करने की सलाह दी जाती है।
UP Board Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट करें।
SMS और DigiLocker से रिजल्ट कैसे देखें?
अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो छात्र इन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं-
SMS के जरिए रिजल्ट देखने का तरीका-
- कक्षा 10वीं के लिए: UP10 <स्पेस> Roll Number टाइप करें।
- कक्षा 12वीं के लिए: UP12 <स्पेस> Roll Number टाइप करें।
- उदाहरण: यदि आपका रोल नंबर 12345678 है, तो UP12 12345678 टाइप करें।
- इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें।
इसके अलावा आप DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2026: पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट
रिजल्ट जारी होने के साथ ही UPMSP द्वारा कुल पास प्रतिशत- 10वीं में 90.42% और 12 वीं में 80.38% छात्र पास हुए हैं।
टॉपर्स की लिस्ट (Topper List 2026)-
10वीं टॉपर-
- 97.83% के साथ सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने किया टॉप
- 97.50% के साथ बाराबंकी की अदिती का दूसरा स्थान
- 97.33% के साथ सीतापुर की अर्पिता और झांसी के ऋषभ साहु और बाराबंकी की परि वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
12वीं टॉपर-
- 97.60% के साथ सीतापुर की शिखा वर्मा का प्रथम स्थान
- 97.20% के साथ बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा का दूसरा स्थान
- 97% के साथ बरेली की सुरभि और बाराबंकी की पूजा पाल को तीसरा स्थान प्राप्त
बता दें, UP Board Result 2026 में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
मार्कशीट में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?
UP Board रिजल्ट में छात्रों को निम्न जानकारी मिलेंगी-
छात्र का नाम,
रोल नंबर,
विषयवार अंक,
कुल अंक,
पास/फेल स्टेटस और
डिवीजन
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 23 April 2026 at 15:43 IST