UP Board 10th-12th Result 2026 Live: स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म... जारी हुआ रिजल्ट, यहां देखें Direct Link
UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने को है। upmsp.edu.in पर नतीजे जारी हो चुके हैं। बोर्ड नतीजों से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...
- भारत
- 6 min read

UP Board 10th-12th Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) जल्द ही UP Board 10th Result 2026, UPMSP Result Date 2026, और UP Board Result kab aayega से जुड़े अपडेट जारी कर सकता है। करीब 52 लाख छात्र-छात्राएं अपने UP Board High School Result 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और UP Board 10th Result Direct Link के जरिए जारी किया जाएगा, जहां छात्र रोल नंबर डालकर अपनी digital marksheet download कर सकेंगे।
Live Blog
UP Board 10th-12th Result 2026 Live: जैसे ही यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर तैयार रखें और किसी भी ताजा अपडेट के लिए इस पेज पर नजर बनाए रखें।
UP Board Result 2026: पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट
रिजल्ट जारी होने के साथ ही UPMSP द्वारा कुल पास प्रतिशत- 10वीं में 90.42% और 12 वीं में 80.38% छात्र पास हुए हैं।
UP Board 2026: क्या है 33% का 'पासिंग फॉर्मूला'?
यूपी बोर्ड में पास होने का गणित बहुत सीधा है हर विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक। थ्योरी और प्रैक्टिकल, जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होती है (जैसे विज्ञान या भूगोल), उनमें आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% अंक लाने होंगे।
अगर आप थ्योरी में बहुत अच्छे नंबर लाते हैं लेकिन प्रैक्टिकल में फेल हो जाते हैं, तो उस विषय में आपको फेल ही माना जाएगा। इसलिए दोनों का संतुलन जरूरी है।
Advertisement
UP Board 2026 Grace Marks System: क्या है ग्रेस मार्क्स का नियम?
अगर कोई छात्र किसी विषय में पासिंग लाइन (33 अंक) के बेहद करीब जाकर अटक जाता है (जैसे 30 या 31 नंबर), तो बोर्ड उसे 'ग्रेस मार्क्स' देकर पास कर सकता है।
यह आमतौर पर 2 से 5 अंकों तक हो सकता है। यह पूरी तरह परीक्षक और बोर्ड के उस साल के निर्णय पर निर्भर करता है। यह नियम इसलिए है ताकि मामूली अंतर से किसी होनहार छात्र का साल खराब न हो।
UP Board Result 2026: ग्रेस मार्क्स से होंगे छात्र पास?
अगर आप एक-दो नंबर से पीछे रह रहे हैं या किसी विषय में अटक गए हैं, तो भी आपका साल बच सकता है।
Advertisement
UP Board 10th Result 2026: रिजल्ट जारी होने में बस 2 घंटे बाकी
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब केवल 2 घंटे का ही समय बाकी है।
आज कुछ ही घंटे में आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
आज आपका रिजल्ट आ रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वी और 12वीं के परिणामों के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा करेगा। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड के अधिकारी क्लास 10th और क्लास 12th यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने का लिंक एक्टिव करेंगे। साथ में टॉपर्स और प्रात प्रतिशत जैसे डिटेल्स भी सामने आएंगी।
UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट आज , साइबर फ्रॉड को लेकर बोर्ड की चेतावनी
UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने सभी को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी है। यूपी बोर्ड के अनुसार, कुछ ठग फर्जी कॉल, SMS या ईमेल के जरिए छात्रों को जल्दी रिजल्ट दिखाने का लालच देकर ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।
ऐसे मामलों में छात्रों और अभिभावकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
क्या करें?
- केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही रिजल्ट चेक करें।
- बोर्ड द्वारा जारी अपडेट्स पर ही भरोसा करें।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।
UP Board Exam 2026 LIVE: कब हुई थीं परीक्षाएं? 53 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिया एग्जाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2026 में बड़े पैमाने पर संपन्न हुईं। इस साल 53 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जो इसे देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल करता है।
UP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: पिछले साल से 2 दिन पहले आ रहा रिजल्ट
UPMSP कल, 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित करेगा। इस बार पिछले साल से दो दिन पहले नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 2025 में 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया गया था। वहीं, 2024 में 20 अप्रैल को नतीजे आए थे।
UP Board 10th-12th Result 2026: फेल होने पर क्या होगा?
अगर कोई छात्र एक से अधिक विषय में फेल हो जाता है तो उसके लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। कंपार्टमेंट के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जाते हैं। ऐसे में छात्र तय तिथियों में आवेदन करके दोबारा बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं।
UP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा UPMSP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इसमें रिजल्ट के साथ-साथ इस साल का पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स के नाम का ऐलान किया जाएगा। नतीजे कल, 23 अप्रैल शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे।
UP Board 10th-12th Result LIVE: पास होने के लिए 33% अंक जरूरी
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में अलग-अलग और स्कूल अंकों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे अगली कक्षा में सीधे प्रमोट नहीं किया जाएगा और उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ेगी।
UP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: DigiLocker और UMANG ऐप से देखें रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा, छात्र तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं। छात्र, results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। UMANG App पर 'UP Board' सर्च करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
UP Board 10th-12th Result LIVE: 52 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार
23 अप्रैल को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। इस साल हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं के लिए कुल 52,30,184 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 27.5 लाख हाईस्कूल और 24.7 लाख इंटरमीडिएट के विद्यार्थी शामिल हैं।
UP Board 10th-12th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट...
जैसे ही रिजल्ट्स घोषित हो जाएगा, स्टूडेंट्स अपने 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले UP Board के रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- यहां आपको होम पेज पर दिए गए 'UP Board Result 2026' लिंक पर दिख जाएगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
- इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करने पर आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट देखने के बाद आप इसे डाउनलोड कर लें या फिर आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।
UP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट्स- upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर इसे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker या उमंग ऐप पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
UP Board 10th-12th Result LIVE- तारीख का हुआ ऐलान
छात्रों का इंतजार अब खत्म होने को है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के गाद छात्र अपने स्कोरकार्ड upmsp.edu.in और upresults.nic.in से देख सकेंगे।
UP Board 10th-12th Results 2026 LIVE: 52 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं को बेसब्री से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का इंतजार है। इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित हुई थीं। इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।