UP: देवरिया में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 
Follow :
gang-raped | Image: PTI/representative

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बुधवार को बताया कि जनपद देवरिया के थाना भलुअनी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह एक घर में खाना बनाने गयी थी, जहां दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला घरों में जाकर खाना बनाने का काम करती है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस संबंध में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और दोनों नामजद अभियुक्तों रूपेश सिंह और दूसरे अभियुक्त अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा जा रहा है एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 'ध्यान रहे सपरिवार नहीं आना...', युवक ने कुछ यूं भेजा निमंत्रण; देखते ही चकरा गया लोगों का माथा- VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 February 2025 at 23:23 IST