UP: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

इटावा जिले में चौविया इलाके में इटावा-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।

 
Follow :
Accident News | Image: META AI (Representative)

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चौविया इलाके में इटावा-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इटावा-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्री पुलिया के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहन पाल (19) की मौके पर मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से घायल भोला राठौर (22) ने पीजीआई सैफई में देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: पहले संभाला हालात, अब होली मना रही संभल पुलिस...CO अनुज चौधरी ने भी खेला रंग, तालाब में लाउड म्‍यूजिक पर खूब किया डांस-VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 12:40 IST