UP: मिर्जापुर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान पत्थरबाजी, कई घायल; नमाज के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर हुआ विवाद
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात के जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना हुई। यहां शिव बारातियों और विशेष समुदाय के बीच विवाद हुआ।
- भारत
- 2 min read
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात के जुलूस पर पत्थरबाजी की घटना हुई। यहां शिव बारातियों और विशेष समुदाय के बीच विवाद हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना जलालपुर मस्जिद के पास हुई, जहां शिव बारातियों और दूसरे समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद की वजह डीजे की आवाज को कम करने की मांग थी, जो नमाज के दौरान की गई थी। इस घटना में 8 से 10 शिवभक्त घायल हुए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने समझाकर कराया शांत
दोनों पक्षों के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि इसे रोकने के लिए पुलिस को आना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शिव बारात को आगे बढ़ाया। वहीं पथराव के बाद बाजार में पैदा हुए तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।
जुलूस में शामिल शख्स ने क्या बताया?
इस विवाद को लेकर जुलूस में शामिल एक व्यक्ति ने बताया कि नमाज के दौरान डीजे की वॉल्यूम कम करने को लेकर बहजबाजी हुई। इसके बाद विशेष समुदाय के लोगों ने शिवभक्तों पर पथराव कर दिया। इस दौरान जुलूस में शामिल कई लोग जख्मी हो गए।
मौके पर शांति-व्यवस्था कायम- पुलिस
इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ सदर अमर बहादुर ने कहा, ‘कछवा थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पूजा करके लौटते समय उनके आने-जाने को लेकर आपत्ति जताई गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचीं। इसके बाद दोनों पक्षों के समझाकर समाधान करा दिया गया। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।’
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 27 February 2025 at 13:56 IST