अपडेटेड 5 March 2025 at 13:42 IST

UP: ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के निहालपुर गांव के पास कासगंज मार्ग पर बुधवार को दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

Follow :  
×

Share


Accident | Image: Representational

UP: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के निहालपुर गांव के पास कासगंज मार्ग पर बुधवार को दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई जब कासगंज की ओर जा रहा दाल से लदा एक ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालक ट्रक के केबिन में फंस गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक ट्रक के चालक हरिओम पुरी (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक के चालक विकास (33) को गंभीर चोटें आईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रेन की मदद से सड़क साफ कराई और यातायात बहाल कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'वो विपासना करें या कुछ और सब ढकोसला', केजरीवाल पर क्यों भड़के प्रवेश वर्मा के प्रतिद्वंदी संदीप दीक्षित?


 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 March 2025 at 13:42 IST