UP: एक-दो-तीन नहीं, युवक ने की 8 शादियां, सभी सरकारी नौकरी वाली लड़कियां... फिर लगाया लाखों का चूना, ऐसे हुआ भंडाफोड़

इस दुल्हे ने एक, दो, तीन, चार नहीं बल्कि पूरी 8 दुलहनों को अपनी लूट और ठगी का शिकार बनाया वो भी सब की सब सरकारी कर्मचारी।

 
Follow :
UP: एक-दो-तीन नहीं, युवक ने की 8 शादियां, सभी सरकारी नौकरी वाली लड़कियां... फिर लगाया लाखों का चूना, ऐसे हुआ भंडाफोड़ | Image: Facebook/representative

अभी तक हमने मीडिया की खबरों और अखबारों में लुटेरी दुलहनों के बहुत सारे किस्से कहानियां पढ़ी होंगी। हमने इस पर एक मूवी भी देखी थी जिसका नाम था 'डॉली की डोली' इस फिल्म में सोनम कपूर ने क्या गजब की एक्टिंग की थी। हर बार ये लगता था कि अब ये आखिरी मामला है जहां ये दुल्हन बनकर लूट करेगी लेकिन फिल्म के आखिरी सीन तक वो 'लुटेरी दुलहन' बनकर सबको ठगती रही। अब एक ऐसा ही नया मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामने आया है। यहां दुलहन लुटेरी नहीं है बल्कि दुल्हा लुटेरा है। इस दुल्हे ने एक, दो, तीन, चार नहीं बल्कि पूरी 8 दुलहनों को अपनी लूट और ठगी का शिकार बनाया वो भी सब की सब सरकारी कर्मचारी। ये आठो दुलहनें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हैं। लेकिन वो कहावत है न कि बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी, कुछ ऐसा ही मामला इस दुल्हे के साथ भी हुआ और उसकी भी असलियत का राज खुल ही गया।

 

ये मामला यूपी के सोनभद्र जिले का है। पुलिस ने एक राजन गहलोत नाम के शख्स के खिलाफ जो खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बताकर तीन महिलाओं से शादी की और तीनों पत्नियों में से एक के नाम पर उसने बैंक से लाखों रुपयों का लोन लिया और फरार हो गया। बैंक से लाखों रुपये लोन लेने के आरोप में इस शख्स पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए कोतवाली के एक अधिकारी ने शनिवार (22 मार्च) को इस बात की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि संत कबीर नगर की सहायक शिक्षिका किरण द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद राजन गहलोत के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।


किरण नाम की टीचर से शादी के बाद ठगे 42 लाख

एएसपी कालू सिंह ने बताया, ‘तलाकशुदा किरण नाम की शिक्षिका ने आरोप लगाया कि 2019 में उसकी मुलाकात राजन से हुई। उसने खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बताया और यह भी बताया कि उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है तथा कोई संतान भी नहीं है।’ एएसपी ने बताया कि किरण और राजन ने 2022 में वाराणसी के एक मंदिर में शादी की और दो साल तक साथ रहे। इस दौरान राजन ने किरण को कथित तौर पर 42 लाख रुपये का कर्ज लेने के लिए राजी किया और कहा कि उसे घर बनाने के लिए इसकी जरूरत है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कर्ज लेने के कुछ दिनों बाद आरोपी ने बताया कि उसका स्थानांतरण ललितपुर हो गया है। पीड़िता उसे खोजते जब ललितपुर गई तो आबकारी विभाग में जाने पर उसे पता चला कि उस नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।


साल 2014 में की थी पहली शादी

एएसपी के अनुसार जांच में पता चला कि राजन 2014 में आंबेडकर नगर निवासी एक शिक्षिका सरिता से भी शादी कर चुका है तथा विवाह के बाद उन्हें एक बच्चा भी हुआ लेकिन कुछ दिनों के उपरांत विवाद हो गया जिसकी प्राथमिकी उक्त शिक्षिका ने 2016 में महिला थाना आंबेडकर नगर में दर्ज करवाई थी। इस बीच, एक तीसरी महिला नीलिमा सिंह ने भी पुलिस से संपर्क किया और राजन पर गलत नौकरी की पृष्ठभूमि के आधार पर उससे शादी करने का आरोप लगाया। एएसपी सिंह ने कहा, ‘तीनों महिलाओं ने आशंका जताई कि आरोपी ने अन्य महिलाओं के साथ भी धोखाधड़ी की होगी।’ उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।


पहली पत्नी का आरोप

पत्नी के साथ शादी के बाद धोखाधड़ी मामले की पहली शिकायत अंबेडकर नगर की रहने वाली महिला शिक्षिका ने लगाया था। महिला टीचर ने बताया कि साल 2014 में एक शादी के ऑनलाइन पोर्टल में उसने राजन गहलोत नाम के शख्स की प्रोफाइल देखी। इसके बाद दोनों शादी कर ली। दो साल के बाद राजन गहलोत ने महिला टीचर से 40 लाख का लोन करवाया और पैसे लेकर उसे छोड़कर चला आया। इसके बाद महिला शिक्षिका ने साल 2020 में अंबेडकरनगर थाने में उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


दूसरी पत्नी का आरोप 

वहीं इस शख्स ने संत कबीर नगर में रहने वाली एक दूसरी महिला से शादी की संयोग से वो भी सरकारी स्कूल में टीचर है। इस महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को दी और अपनी एफआईआर में बताया कि आरोपी ने साल 2022 में उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा और खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बताया। महिला शिक्षक उसके झांसे में आ गई और दोनों ने शादी भी कर ली। इसके बाद दो साल  के बाद साल 2024 में आरोपी ने महिला टीचर से कहा कि उसे 42 लाख रुपयों की जरूरत है वो एक लोन ले ले। महिला शिक्षिका पति के भरोसे में आ गई और उसने लोन ले लिया। जैसे ही महिला शिक्षिका ने लोन अपने पति के खाते में ट्रांसफर किया वो पैसे लेकर फरार हो गया।


जब दोनों पत्नियों ने मिलकर पड़ताल की तो पता चला इस शख्स ने 8 शादियां की हैं

अंबेडकर नगर और संत कबीर नगर की दोनों महिलाओं ने जब आपस में मुलाकात की तो दोनों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और तब एक दूसरे को अपनी व्यथा बताई तो दोनों ने मिलकर ही इस शख्स के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। दोनो महिलाओं ने अपनी छानबीन में पाया कि इस शख्स ने उन दोनों को ही नहीं बल्कि ऐसे 8 महिलाओं को ठगा था। वो भी 8 की आठो महिलाएं सरकारी नौकरियों में तैनात थीं। अपनी पड़ताल में दोनों पत्नियों ने पाया कि कैसे यह शख्स सरकारी शिक्षकों को बार-बार एक ही झांसा देकर ठगी करके निकल जाता है। दोनों महिलाओं का आरोप है कि इस वक्त भी उसके किसी अन्य महिला से संबंध है। दोनों महिलाओं ने 5 महिलाओं के नाम भी पुलिस को बताए हैं। दोनों महिलाओं ने बताया कि इस शख्स ने 8 शादियां कर करोड़ों रुपयों की ठगी की है।

यह भी पढ़ेंः जेल में भी साथ रहना चाहते थे मुस्कान और साहिल, पति के किए थे 15 टुकड़े

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 21:43 IST