विधानसभा चुनाव 2027 में BJP की ओर से कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने किया खुलासा

UP 2027 Assembly elections: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि बीजेपी 'कमल के फूल' के निशान पर चुनाव लड़ती है और चुनाव के बाद चुने गए विधायक ही तय करेंगे कि पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा।

 
Follow :
विधानसभा चुनाव 2027 में BJP की ओर से कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा? | Image: X-@kpmaurya1

UP 2027 Assembly elections: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 'कमल के फूल' के निशान पर चुनाव लड़ती है और चुनाव के बाद चुने गए विधायक ही तय करेंगे कि पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वे मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करते हैं।

बीजेपी का चेहरा 'कमल का फूल'-डिप्टी CM

बुधवार को जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से 2027 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का चेहरा कौन होगा? सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा "चुनाव के समय बीजेपी का चेहरा 'कमल का फूल' होता है और चुनाव इसी निशान पर लड़े जाते हैं।

चुनाव के बाद, जब विधायक चुन लिए जाते हैं, तो उनकी एक बैठक होती है और केंद्रीय पर्यवेक्षक आते हैं। उस बैठक में सर्वसम्मति से जिसे चुना जाता है, वही नेतृत्व करता है। फिलहाल, हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हैं। भविष्य में योगी जी मुख्यमंत्री रहेंगे या कोई और, यह मैं तय नहीं कर सकता। उस समय चुने गए विधायक ही यह तय करेंगे।"

November 25, 2026

मौजूदा CM का किया समर्थन

जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वे योगी आदित्यनाथ का समर्थन करते हैं, तो मौर्य ने जवाब दिया, "हां, मैं करता हूँ।" आगे उन्होंने कहा  "100 में से 60 प्रतिशत वोट हमारे हैं। बाकी 40 प्रतिशत बंटे हुए हैं, और उस बंटे हुए हिस्से में भी हमारा कुछ हिस्सा है, क्योंकि BJP की 'डबल इंजन' सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर काम कर रही है।"

विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा "SP, BSP और कांग्रेस तो 'प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां' हैं। हमारे यहाँ एक व्यवस्था है। जब भी विधायक दल के नेता का चुनाव होता है, तो चुनाव के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक आते हैं। जो भी होगा, वह आपको 2027 में पता चल जाएगा।" वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के इस बयान पर कि उनकी पार्टी सीटों के लिए "भीख नहीं मांग रही" है, मौर्य ने कहा कि इससे BJP को कोई फर्क नहीं पड़ता।

ये भी पढ़ें: 'सर गलती हो गई माफ कर दो...', मेरठ में युवती को बंधक बनाकर रेप की कोशिश करने वाला सलमान बना भिगी बिल्ली, पुलिस के सामने यूं गिड़गिड़ाया, VIDEO

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 25 November 2026 at 16:20 IST