UP: महाकुंभ के सकुशल समापन पर मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने गंगा पूजन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के सकुशल संपन्न होने पर बृहस्पतिवार को यहां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना की।

 
Follow :
CM Yogi Adityanath | Image: X- @myogiadityanath

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के सकुशल संपन्न होने पर बृहस्पतिवार को यहां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना की।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से अरैल में बने हेलीपैड पर उतरे और वहां से संगम गए जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी मौजूद थे।

आदित्यनाथ ने गंगा की पूजा अर्चना के साथ ही गंगा आरती भी की और घाट वापस लौटते समय साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी खिलाया। मुख्यमंत्री दिन में स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़ें: BREAKING: 'बदला जाए नजफगढ़ का नाम', दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने उठाया मुद्दा; नाहरगढ़ हो नया नाम



 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 February 2025 at 12:55 IST