UP: भारी बारिश के चलते बुलंदशहर में गिरी मस्जिद की बाउंड्रीवाल, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत; मलबे में दबने से कई घायल
बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में बारिश के कारण एक मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई। हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। खुर्जा इलाके में एक मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई। इसकी चपेट में आने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। वहीं, मलबे में दबने से कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। मलबा को हटाने का काम जारी है।
बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के ग्राम मूंडाखेड़ा में बारिश के कारण एक मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई। हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सब एक परिवार के थे। परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए, जिसमें तीन की मौत हो गई, जबिक तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि बीते दो दिनों से बुलंदशहर समते पूरे प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है।
मस्जिद की दिवार गिरने से 3 लोगों की मौत
खुर्जा CO शोभित कुमार अत्री ने बताया, "मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की एक दुर्घटना हुई थी। इसमें कुल 6 लोग मलबे की नीचे दब गए थे, जिसमें से दो लोगों की शुरूआत में ही मृत्यु हो गई थी। 4 अन्य लोग घायल थे जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जिसमें से एक अन्य महिला की मृत्यु में हो गई है। घटना में कुल 3 लोगों की मृत्यु हो गई है, अन्य की स्थिति सामान्य है।"
परिवार के छह सदस्य मलबे में दबे
जानकारी के मुताबिक, दीवार के ठीक पास टेंट लगाकर रह रहे जंपिंग झूला लगाने वाले परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। घटना में परिवार के मौसा और भतीजे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान ने एक महिला की भी मौत हो गई। गांव मूंडाखेड़ा के मुख्य मार्ग पर मस्जिद स्थित है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 July 2026 at 08:14 IST