अपडेटेड 12 December 2025 at 15:48 IST
UP BJP President: कौन होगा यूपी BJP का अगला अध्यक्ष? मतदाता सूची तैयार, 13 दिसंबर को नामांकन और इस तारीख को मतदान
यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया। प्रदेश परिषद सदस्य सूची भी प्रकाशित कर दी गई। यहां जानें पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यूपी BJP को रविवार 14 दिसंबर को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी ने चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह चुनावी प्रक्रिया तीन दिन चलेगी और अंतिम दिन ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
यूपी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया। प्रदेश परिषद सदस्य सूची भी प्रकाशित कर दी गई। चुनाव के लिए कल, 13 दिसंबर को नामांकन होगा तो 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में राज्य मुख्यालय में दाखिल किए जाएंगे।
चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार है-
- 12 दिसंबर (शुक्रवार): प्रदेश परिषद सदस्यों की अंतिम सूची जारी की गई और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
- 13 दिसंबर (शनिवार): दोपहर 2 बजे तक प्रदेश मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी होगी।
- 14 दिसंबर (रविवार): यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहे तो मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में होगा नामांकन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी और नए अध्यक्ष के सार्वजनिक ऐलान की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर पिछले कई दिनों से पार्टी में मंथन चल रहा है।
2024 से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद है खाली
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम दिल्ली में BJP के टॉप नेताओं के बीच एक अहम मीटिंग में इलेक्शन का शेड्यूल पक्का किया गया। पार्टी 2027 के असेंबली इलेक्शन से पहले यह पोस्ट किसी OBC लीडर को दे सकता है। मौजूदा UP BJP प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था और नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया था।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 December 2025 at 15:48 IST