उप्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के कालूपुर बढ़िया गांव के निकट शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow :
आगरा में हादसा | Image: META AI (Representative)

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के कालूपुर बढ़िया गांव के निकट शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जामो के कालूपुर बढ़िया के निकट दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें अजय कुमार (40) और मदन (40) निवासी गांव कटेहटी प्रतापगढ की मौके पर मौत हो गई। इसने बताया कि हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में दोनों मोटरसाइकिल के चालक शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें- 'सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है', होली के मौके पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 March 2025 at 12:17 IST