अपडेटेड 19 May 2025 at 23:02 IST
आग का तांडव : कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, खौफनाक मंजर देख दहल जाएगा दिल
BREAKING: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कपड़ों को गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयानक है जिसे देखते ही किसी का भी दिल दहल जाए। शाम के समय लगी ये मानों की आग की तहर दिखाई दे रही है जिसकी लपटों चारों तरफ से दिखाई दे रही हैं और आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है।

आग लगने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार पहुंचे हुए हैं। दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। इतनी भयंकर आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर एंबूलेंस से साथ मुस्तैद है।
SP क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया, "यह भोजपुर का रानीनगला गांव है। यहां आग लगी है, मौके पर 10 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है, हम कुछ हद तक आग पर काबू पा चुके हैं। यह कपड़े की फैक्ट्री है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।"
किसी जनहानि की खबर नहीं- केके ओझा
मुरादाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया, "आग पर काबू पा लिया गया है और आग को आगे फैलने से रोक दिया गया है। अग्निशमन अभियान जारी है। 12 दमकल गाड़ियां यहां हैं। अभियान लगातार जारी है। आग लगने के कारणों और नुकसान का पता लगाया जाएगा। किसी जनहानि की खबर नहीं है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 22:50 IST