अपडेटेड 21 July 2025 at 07:20 IST

सावन के महीने में हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़! यूपी के फिरोजाबाद में कांवड़ मार्ग पर फेंके गए चिकन के अवशेष, अलर्ट पर प्रशासन

यूपी के फिरोजाबाद में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नियत से मुर्गे के पंजे कांवड़ मार्ग पर फेंक दिए। इस घटना के बाद लोगों ने कड़ा आक्रोश जाहिर किया।

Follow :  
×

Share


Kanwar Yatra 2025 | Image: ANI

Firozabad News: सावन के पवित्र महीने में हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नियत से मुर्गे के पंजे कांवड़ मार्ग पर फेंक दिए। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार, रविवार, 20 जुलाई की देर रात करीब साढ़े 10 बजे ओवरब्रिज पर से किसी ने कांवड़ियों के मार्ग पर मुर्गे के पंजे फेंक दिए। गनीमत रही कि पंजे किसी कांवड़िए पर नहीं गिरे। घटना के बारे में हिंदूवादी संगठनों ने तुंरत घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

हिंदूवादी नेता ने कड़ा आक्रोश किया जाहिर

वहीं हिंदूवादी नेता पंडित विनेश शर्मा ने घटना को लेकर कड़ा आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जिहादियों का इस तरीके से किया गया कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू आस्था के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं सहेंगे।

मार्ग पर से अवशेषों को हटाया गया 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने माहौल को संभाला। इसके बाद मार्ग पर पड़े अवशेषों को हटाया गया और सफाई कर्मियों से पूरे क्षेत्र की धुलाई करवाई गई। कांवड़ मार्ग को पवित्र करने के लिए पुष्पवर्षा भी की गई। 

पुलिस ने स्थिति को संभाला

थाना प्रभारी के मुताबिक, अराजकत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से ओवरब्रिज से कांवड़ मार्ग पर मुर्गे के कटे हुए पैर फेंके गए। मौके पर पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिये आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश में लगी है। 

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: 'बिहार में अफसरों की पोस्टिंग जाति-धर्म और DK टैक्स के आधार पर...', तेजस्वी यादव ने अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेरा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 July 2025 at 07:12 IST