Speeding Car Accident: आगरा में बेकाबू कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को रौंदा, 5 की जान गई... गुस्सैल भीड़ ने ड्राइवर पकड़कर पीटा
न्यू आगरा पुलिस स्टेशन एरिया में एक एक्सीडेंट हुआ, हादसे में 5 लोगों को जान चली गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
SPEEDING CAR HIT PEOPLE: आगरा में बेकाबू कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को रौंद डाला, हादसे में 5 लोगों को जान चली गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है। गुस्साए लोगों ने तुरंत आरोपी ड्राइवर को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। न्यू आगरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में ये एक्सीडेंट हुआ हैं, जिसमें 5 घायल लोग चार पुरुष और एक महिला को एन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद, सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिवार वालों की शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया जा रहा है।
घर के बाहर बैठे थे लोग, सभी को घसीटती ले गई कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार की रफ्तार बहुत ही तेज थी और ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था। कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 50 मीटर तक लोगों को घसीटती ले गई।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों ने हादसे के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
फिलहाल मृतकों के नाम और उम्र की जानकारी सामने नहीं आई है बस यही पता चल पाया है कि 5 मृत लोगों में एक महिला भी शामिल है। वहीं लेकिन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों घायलों की हालत स्थिर है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उठाया है। पुलिस और प्रशासन को सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 25 October 2025 at 07:24 IST