यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा 'खेला', अखिलेश की सपा ओवैसी से गठबंधन को तैयार लेकिन रखी कड़ी शर्त, कहा- जैसे ही आप चुनाव लड़ते हो...

उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सियासी हलचल धीरे-धीरे तेज हो रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने AIMIM पार्टी को बड़ा ऑफर दिया है। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ओवैसी के साथ गठबंधन से पहले एक शर्त रख दी है।

 
Follow :
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ओवैसी के साथ गठबंधन | Image: ANI

Akhilesh yadav and Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक गलियों में तोड़-जोड़ की चर्चा खूब होने लगी है। यूपी की सियासत में अपने लिए जमीन तलाश रहे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए आगे हाथ बढ़ाया था। इस बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम ओवैसी के साथ हम गठबंधन करने को तैयार हैं, लेकिन उन्होंने एक शर्त रख दी।

यूपी में चुनाव नहीं लड़ेंगे-सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा

समाजवादी पार्टी और AIMIM के बीच गठबंधन से पहले सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा 'ओवैसी के साथ हम गठबंधन करने को तैयार हैं, लेकिन उसके लिए एक शर्त है। आशुतोष वर्मा ने आगे कहा शर्त ये है कि AIMIM उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आप अगर चाहते हैं कि यूपी में बीजेपी हारे तो इंडिया गठबंधन का साथ देना होगा। हालांकि, सपा के एक शर्त के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

गठबंधन के आधे रास्ते तक तैयार हैं-असदुद्दीन ओवैसी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिजनौर के नजीमाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'बीजेपी को रोकने के लिए वे गठबंधन के आधे रास्ते तक तैयार हैं, लेकिन इज्जत और सम्मान के साथ। इस रैली के दौरान उन्होंने बीजेपी पर महल करते हुए कहा था कि हम नहीं चाहते कि यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार बने। इसलिए गठबंधन इज्जत और सम्मान के आधार पर होना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: कुक को पीटने के आरोप पर पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो चोरी के इरादे से आया था, उसने मोबाइल से निजी फोटो...

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 30 June 2026 at 16:33 IST