Mahakumbh: महाकुंभ में अबतक 29.64 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी ने साधु-संतों को दी बधाई

महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में आज 2.06 करोड़ से अधिक और अब तक 29.64 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया।

Follow :  
×

Share


29 crore 64 lakh devotees have taken a dip of faith in Mahakumbh | Image: @myogioffice

Mahakumbh 2025: भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम 'महाकुम्भ 2025, प्रयागराज' में आज 2.06 करोड़ से अधिक और अब तक 29.64 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य प्राप्त करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 1.96 करोड़ श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद कई नए फरमान जारी किए गए हैं। योगी सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसले लिए गए हैं। महाकुंभ में सभी  VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही दूसरे जिले से आने वाले गाड़ियों पर भी रोक लगा दी गई है। अब मेला परिसर में कोई भी वाहन नहीं चलेगा।  4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को पैदल ही संगम तक जाने की इजाजत होगी। भगदड़ की घटना के न्यायिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत

पवित्र संगम तट पर मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ की घटना में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 60 लोग घायल हैं। योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की भी घोषणा की है। इस बीच भगदड़ की घटना के बाद योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। महाकुंभ में सभी VVIP पास रद्द कर दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में आने-जाने वाली सभी गाड़ियों पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया गया है।

महाकुंभ में सभी VVIP पास रद्द

महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। 4 फरवरी तक मेला परिसर में कोई भी गाड़ियां नहीं चलेगी। प्रयागराज शहर में भी दूसरे जिले से आने वाले सभी 4 पहिया गाड़ियों की एंट्री बैन कर दी गई है। मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया गया है। तमाम रास्‍तों को वन-वे कर दिया गया है। एक रास्ते से श्रद्धालुओं की एंट्री होगी तो दूसरी रास्ते से उन्हें बाहर भेजा जाएगा। शहर के अंदर और मेला क्षेत्र में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम के वाहन चलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: CM योगी का सख्‍त आदेश, अमृत और प्रमुख स्नानों पर VIP मूवमेंट होगा बैन; नहीं मिलेगा कोई भी प्रोटोकॉल

 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 January 2025 at 23:25 IST