Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका

Ayodhya Ram Mandir: SIT टीम ने अपनी जांच भी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार SIT ने राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती के दौरान कुछ सालों में तैनात कर्मचारियों के नाम-पते की सूची मांगी है।

 
Follow :
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच शुरू | Image: Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra/X

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे गबन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ मामले की जांच के लिए गठित SIT की टीम अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंची है। सोमवार (15 जून) दोपहर ही टीम मंदिर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। कोर्ट में याचिका दायर कर पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की गई है।

SIT की जांच तेज

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर योगी सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम ने इस मामले में अपनी जांच भी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार SIT ने राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती के दौरान कुछ सालों में तैनात कर्मचारियों के नाम-पते की सूची मांगी है। ट्रस्टियों से भी पूछताछ की संभावना है।

June 15, 2026

इस तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे हैं। उनके साथ IG रेंज किरन एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं। समिति को 7 दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। इनकी और रिश्तेदारों की आर्थिक हालत भी जांच के दायरे में है।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर

वहीं, चढ़ाने में कथित हेराफेरी, गायब होने और अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र याचिका भेजी गई है। वकील अनूप प्रकाश अवस्थी द्वारा भेजे गए इस पत्र में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वह मंदिर के दान में कथित हेराफेरी की जांच के लिए FIR दर्ज करने और CBI जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कोर्ट की निगरानी में जांच कराने का निर्देश देने पर विचार करें। इसमें भक्तों के योगदान की सुरक्षा और मंदिर के फंड के कलेक्शन, अकाउंटिंग, कस्टडी और खर्च में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार न्यायिक निगरानी की व्यवस्था की भी मांग की गई है।

June 15, 2026

अब तक इस मामले में जांच टीम को पांच बड़े आरोपी मिले हैं। ये सभी लोग दान की रकम गिनने और संभालने के काम से जुड़े थे। सूत्र बताते हैं कि कुल आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। फिलहाल जांच एजेंसी ने 2.98 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। बरामद हुई सारी रकम आरोपियों की बताई जगह से मिली है।

यह भी पढ़ें: योगी बाबा जिंदाबाद के नारे, घूंघट में महिलाओं के गीत और पगड़ी में बैठे लोगों की मुस्कान... नोएडा से लखनऊ की फ्लाइट में कैसा था नजारा? VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 17:02 IST