BREAKING: शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम

शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने नागपूर से गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा पिछले कई दिनों से फरार चल रही थी और उनके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

 
Follow :
शिवा शर्मा केस में बड़ी सफलता: 50 हजार की इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार | Image: X

शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने नागपूर से गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि श्रद्धा पिछले कई दिनों से फरार चल रही थी और उनके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

पिछले कई दिनों से चल रही थी फरार

शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे पिछले कई दिनों से फरार चल रही थी। दावा है कि कुछ दिन पहले उन्हें नेपाल में देखा गया था, इसके बाद कुछ दिन पहले मीडिया के सामने देखा गया था। इस बीच पुलिस ने श्रद्धा दुबे के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। सोमवार, 20 अक्टूबर को पुलिस के मिले सुराग के आधार पर श्रद्धा दुबे, उनकी बहन और ड्राइवर में ट्रैक किया गया और यूपी एसटीएफ और नागपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

October 20, 2026

ड्राइवर दानिश और रश्मि दुबे संग दबोची गई श्रद्धा दुबे

शिव शर्मा मामले (हजरतगंज पुलिस स्टेशन) में 50,000-50,000 रुपये के इनामी तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता रंजना शर्मा द्वारा 09.10.2026 को हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन फरार आरोपियों-श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और रश्मि दुबे—की गिरफ्तारी पर 50,000-50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज, 20 अक्टूबर को, लखनऊ पुलिस और यूपी STF की एक संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस की मदद से इन तीनों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, आरोपियों को लखनऊ लाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

श्रद्धा दुबे का AUDIO वायरल

इससे पहले सोमवार को शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का दूसरा वायरल ऑडियो सामने आया है। इसमें श्रद्धा शिवा को गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। वह धमकी देते हुए कहती है कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों (दांव/सट्टा लगाने वालों) को काट रहा है। हालांकि, रिपब्‍लिक भारत इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

October 20, 2026

क्‍या है पूरा मामला?

अक्टूबर में लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। दावा है कि शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। 

ये भी पढ़ें: तू मेरे पंटरों को काट रहा है, तुझे कुत्ता बनाकर मारा और...शिवा को धमकाते हुए मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और AUDIO, दे रही गंदी-गंदी गालियां; सुनिए
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 October 2026 at 16:14 IST