हुक्का बार में अमीर लड़कों को हुस्‍न के जाल में फंसाती, फ्लैट पर लाकर करती थी टॉर्चर... मॉडल श्रद्धा दुबे के काले करतूतों का हुआ खुलासा

राजधानी लखनऊ के चर्चित करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस पूछताछ में बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

 
Follow :
हुक्का बार में अमीर लड़कों को हुस्‍न के जाल में फंसाती, फ्लैट पर लाकर करती थी टॉर्चर... मॉडल श्रद्धा दुबे के काले करतूतों का हुआ खुलासा, शिवा के संग भी हुआ था ऐसा | Image: Instagram

राजधानी लखनऊ के चर्चित करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पुलिस पूछताछ में बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और अन्य करीबियों के साथ मिलकर एक सुनियोजित गिरोह चलाती थी, जिसका मुख्य निशाना अमीर परिवारों के युवक हुआ करते थे। इस हाईप्रोफाइल मामले ने शहर में सनसनी फैला दी है।

पुलिस पूछताछ के अनुसार, श्रद्धा और उसका गिरोह हर रात विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में जाता था। वहां हुक्का पीने के दौरान रईस घरानों के लड़कों को चिन्हित कर उन्हें अपने जाल में फंसाने की रणनीति तैयार की जाती थी।

कैफे में ही हुई थी शिवा-श्रद्धा की मुलाकात

कारोबारी शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे की पहली मुलाकात भी इसी कैफे में हुई थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने के बाद शिवा पूरी तरह श्रद्धा के प्रभाव में आ गया। आरोप है कि श्रद्धा शिवा का ना सिर्फ आर्थिक या अन्य रूपों में इस्तेमाल करती थी, बल्कि उससे अपने पैर तक दबवाती थी। उसने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे, जिनके जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता था।

कपड़े उतरवाए, लिपस्टिक पोती और कराया डांस

जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात वाले दिन शिवा शर्मा को भयानक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार बनाया गया। उसे अपमानित करने की हदें पार कर दी गईं। शिवा के कपड़े उतरवाकर उसके शरीर पर लिपस्टिक पोती गई।श्रद्धा की बहन रश्मि, करीबी साथी आमिर और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के सामने उसे जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया गया। कई घंटों तक उसे बेरहमी से अपमानित और प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा।

रसूख की आड़ में धौंस और पेन ड्राइव के राज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा बड़े और रसूखदार लोगों के साथ अपनी पार्टियों की तस्वीरें एक पेन ड्राइव में सुरक्षित रखती थी। वह इन तस्वीरों को दिखाकर अपना झूठा रुतबा और प्रभाव साबित करती थी। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम का धौंस दिखाकर वह दूसरों पर दबाव बनाती थी। इसी कथित प्रभाव का अनुचित लाभ उठाते हुए उसने पहले हजरतगंज थाने में एक फर्जी या दबाव वाली FIR भी दर्ज कराई थी।

न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ी, फरार आरोपियों की तलाश जारी

मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जहां अदालत ने तीनों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मिलने के लिए अधिक समय देने और कोर्ट में सशरीर पेश किए जाने की मांग की। हालांकि, जब जज ने इसका कारण पूछा, तो वह पूरी तरह चुप हो गई। अदालत ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फरार आरोपी

इस खुलासे के बाद किसान बाजार स्थित कैफे का संचालक अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है। वहीं, शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भगाने में मुख्य रूप से मदद करने वाला आरोपी आमिर भी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें- भोपाल में 'रक्‍तचरित्र'! गला रेत पत्‍नी, दो बच्चों और मां की हत्या फिर युवक ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी...धड़ से अलग हुआ सिर; वारदात से हर कोई सन्न
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 November 2026 at 12:42 IST