दवा कारोबारी के इकलौते बेटे का 'ब्रेनवॉश', जिम में फंसाकर दाढ़ी बढ़वाई, नमाज पढ़वाई; मौलवी समेत 10 पर FIR, पाक कनेक्शन भी आया सामने

उत्तर प्रदेश के शामली से धर्मांतरण का सनसनी मामला आया है। हिंदू दवा व्यापारी के इकलौते बेटे आयुष मलिक को प्रेम प्रसंग में फंसाकर 'मोहम्मद अली' बनाने की खबर है। पुलिस ने मामले में 3 मौलवियों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 
Follow :
जिम से 'धर्मांतरण' का खेल: बढ़वाई दाढ़ी, पढ़वाई नमाज; पाकिस्तान तक जुड़े तार | Image: Social Media

उत्तर प्रदेश के शामली से धर्मांतरण का सनसनी मामला आने के बाद स्थानीय लोग, पुलिस और जांच एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि एक नामी दवा व्यापारी के एकमात्र बेटे आयुष मलिक को प्रेम जाल में फंसाकर ‘मोहम्मद अली’ बना दिया गया।

इस मामले में आरोप है कि इसके पीछे न सिर्फ करोड़ों की संपत्ति हड़पने का मकसद था, बल्कि इसका तार पाकिस्तान के कट्टरपंथी यूट्यूब नेटवर्क के मौलानाओं से भी जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी तक 3 मौलवी समेत 10 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिम में दोस्ती, फिर प्यार और धर्मांतरण की कहानी

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर और काजीवाड़ा मोहल्ले से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार इलाके में देवराज मलिक का बेटा आयुष मलिक बी-फार्मा करने के बाद अपना मेडिकल स्टोर चलाता था। करीब 5 साल पहले आयुष ने पास में मौजूद ‘कुरैशी प्लस’ जिम में जाना शुरू किया, जहां 25 वर्षीय चांदनी कुरैशी जिम ट्रेनर थी। आरोप है कि चांदनी एक साजिश के तहत आयुष को सबसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर धीरे-धीरे उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगी।

दाढ़ी बढ़वाई, नमाज पढ़वाई

आयुष के पिता का आरोप है कि करीब 4 साल पहले जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने परिवार ने चोरी-छिपे आयुष से निकाहनामा पढ़वा लिया था और उसका नाम बदलकर ‘‘मोहम्मद अली’’ उर्फ ‘रहमान’ रख दिया गया। इसके बाद आयुष का व्यवहार और रहने, खाने-पीने का तरीका बदलने लगा। इस बीच उसने दाढ़ी बढ़ा ली। इसके कुछ दिनों बाद आयुष की एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें वह मस्जिद के भीतर नमाज पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद इस मामले ने जोड़ पकड़ लिया।

जांच में सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन

इस घटना के बाद मामला दर्ज किया गया। मामले में जब पुलिस पूछताछ और जांच की, तो इसका कनेक्शन पाकिस्तान से मिला। यूट्यूब पर पाकिस्तान के कट्टरपंथी इस्लामिक धर्मगुरु डॉ. इसरार ब्रेनवाश करता था। वहीं, आयुष के पिता का यह भी आरोप है कि आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से उनके पुत्र की सारी कमाई हड़प रहे हैं। इस बीच उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

इस बीच अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी चांदनी कुरैशी, 3 मौलवी समेत 10 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, इस मामले में आगे की जांच और पूरे नेक्सस का पर्दाफाश करने के लिए एसपी शामली ने SIT का गठन कर दिया है। 

ये भी पढ़ें: 'सूर्या के लिए कुछ भी...', T20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान; 'हिटमैन' का ये रिएक्शन दिल जीत लेगा
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 7 June 2026 at 18:54 IST