शामली धर्मांतरण में ट्विस्ट के बाद आयुष की घर वापसी तो हो गई, लेकिन अब धर्म बदलवाने वाले मौलाना की तलाश, इसी ने कराया था चांदनी कुरैशी से निकाह
Shamli Conversion Case: शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में एक मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि आयुष मलिक और चांदनी कुरैशी का निकाह कराने वाला मौलाना फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
- भारत
- 3 min read
Shamli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली में आयुष मलिक के धर्मांतरण मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। बीते सोमवार को खबर आई कि हिन्दू से मुस्लिम धर्म को अपनाने वाला मोहम्मद अली (आयुष मलिक) ने दोबारा हिन्दू सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है, तो अब खबर आई रही है कि आयुष मलिक और चांदनी कुरैशी का निकाह कराने वाला मौलाना मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इरफान उर्फ हकीम ने आयुष का निकाह चांदनी कुरैशी से करवाने और धर्म परिवर्तन करवाने में बड़ा हाथ था। मौलाना को इस पूरे खेल मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
इरफान उर्फ हाकिम पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप
बताया जा रहा है कि उत्तर आयुष मलिक धर्मांतरण मामले के संबंध में मौलाना इरफान उर्फ़ हाकिम का नाम कानूनी कार्यवाही के संदर्भ में चर्चा में रहा है। इरफान पर आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन और निकाह की प्रक्रिया में शामिल होने के आरोप लगे हैं। मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार धर्मांतरण प्रक्रिया में आयुष मलिक का संपर्क कुछ व्यक्तियों और मौलानाओं से हुआ था, जिसमें से इरफान उर्फ़ हाकिम सबसे प्रमुख नाम निकलकर सामने आया।
पुलिस इरफान की तलाश में जुटी
आयुष मलिक का धर्मांतरण कराने वाला मौलाना फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि इरफान ने साजिश के तहत ही आयुष को हिन्दू से मुस्लिम बनाया था। सूत्रों के अनुसार इरफान उर्फ हाकिम का नाम सबसे चर्चा में आया है, वो अंडमान या चेन्नई में कहीं जाकर छुप गया है। इस बीच इरफान की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आयुष मलिक ने दोबारा सनातन धर्म अपनाया
बीते सोमवार को शामली ने खबर आई कि आयुष मलिक से मोहम्मद अली बना आयुष ने फिर से हिन्दू सनातन धर्म अपना लिया है। उन्हें अपने घर में हिन्दू देवी और देवताओं की पूजा पाठ करते हुए देखा गया। इससे पहले आयुष के पिता ने भी आरोप लगाया था कि मेरे इकलौते बेटे को प्रेम प्रसंग में फंसाकर 'मोहम्मद अली' बनाया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बेटे का धर्म परिवर्तन करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश का हिस्सा था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 30 June 2026 at 17:13 IST