कानपुर में फर्जी कंपनी बनाकर पान मसाला तैयार करने के खेल का भंडाफोड़, SGST के छापे में मशीनें, तंबाकू और ब्रांडेड रैपर बरामद

कानपुर में किस्मत पान मसाला और झड़मुडी मसाला के नाम से चल रही फर्जी कंपनी का भंड़ाफोड़ हुआ है। SGST विभाग की तीन टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते भारी मात्रा में तंबाकू, ब्रांडेड रैपर और मसाला बनाने वाली मशीन बरामद किया है।

 
Follow :
फर्जी कंपनी बनाकर पान मसाला तैयार करने का खेल का खुलासा | Image: Republic

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर के गुजैनी स्थित रविदास पुरम में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग की तीन टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से संचालित पान मसाला कंपनी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरा भारी मात्रा में तंबाकू, ब्रांडेड रैपर और मसाला बनाने वाली मशीन बरामद किए गए हैं। SGST विभाग के करीब 10 अधिकारियों ने कंपनी पर दबिश बनाई थी।

कानपुर में किस्मत पान मसाला और झड़मुडी मसाला के नाम से चल रही गतिविधियों पर SGST ने छापा मारा। जांच में सामने आया कि फर्जी कंपनी के नाम पर पान मसाला तैयार करने और उसकी पैकिंग का काम चल रहा था। मौके से तीन मशीनें, तंबाकू, केसर तथा राजश्री और विमल जैसे ब्रांडेड रैपर समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद की गई।

लंबे समय से चल रहा था फर्जी कंपनी

एसजीएसटी को सूचना मिली थी कि रविदास पुरम में लंबे समय से प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर अपमिश्रित पान मसाला तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर  राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर परिसर में बीती रात छापा मारा।

दो लोग हिरासत में

कंपनी का संचालन लंबे समय से कथित तौर पर फर्जी तरीके से किए जाने की बात सामने आई है। एसजीएसटी अधिकारियों ने मामले की जानकारी सीजीएसटी अधिकारियों को भी दी है। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया। टीम बरामद मशीनों, रैपर, कच्चे माल और दस्तावेजों की जांच कर फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के भंडारा में सड़क हादसा,ट्रक और पिकअप की टक्कर में 8 की मौत
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 September 2026 at 10:08 IST