BREAKING: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में 3 बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा; कई घायल

महाराष्ट्र में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 मासूम भी शामिल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Road Accident
ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में 3 बच्चे समेत 8 लोगों की मौत | Image: X

महाराष्ट्र के भंडारा से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 3 बच्चे समते 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास ट्रक और पिकअप वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री मौके पर ही दम तोड़ गए। कार ट्रक में फंस गई थी, जिसे निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। 

 ट्रक और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर 

भंडारा पुलिस अधीक्षक, नरुल हसन ने बताया कि मानेगांव और पिंपलगांव के बीच सुबह करीब 4 बजे सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे  में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

टक्कर के बाद ट्रक में फंसी वैन

भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास ट्रक और पिकअप वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री मौके पर ही दम तोड़ गए। कार ट्रक में फंस गई थी, जिसे निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Advertisement

मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात प्रभावित हुआ। घटना अहले सुबह की बताई जा रही है। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दोड़े। कार के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  कानपुर में फर्जी कंपनी बनाकर पान मसाला तैयार करने के खेल का भंडाफोड़
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड