UP: लखनऊ में लगा 'कुरुक्षेत्र' वाला पोस्टर, PM मोदी बनें कृष्ण और CM योगी को दिखाया अर्जुन

लखनऊ में BJP नेता सच्चिदानंद पाण्डेय 'सचिन' ने एक पोस्टर लगाया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को भगवान कृष्ण और सीएम योगी आदित्यनाथ को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में 22 राज्यों में BJP के दबदबे का दावा किया गया है।

Follow :  
×

Share


लखनऊ में लगा 'कुरुक्षेत्र' वाला पोस्टर | Image: Republic

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चर्चित पोस्टर लगाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान कृष्ण और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को अर्जुन की भूमिका में दिखाया गया है।

पोस्टर में सीएम योगी आदित्यनाथ धनुष-बाण लेकर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं, जबकि पीएम मोदी उनके सारथी कृष्ण के रूप में विराजमान हैं। यह पोस्टर महाभारत के उस प्रसिद्ध प्रसंग की याद दिलाता है, जब भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन का महाभारत के युद्ध में मार्गदर्शन किया था।

पोस्टर किसने लगाया?

इस पोस्टर को फैजाबाद (अयोध्या) से BJP के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय ‘सचिन’ ने लगवाया है। पोस्टर पर भारत के नक्शे में उन राज्यों को भगवा रंग में दिखाया गया है, जहां BJP की सरकार है। पोस्टर पर बड़ी-बड़ी लाल और पीली लाइन में लिखा है "22 राज्यों में भगवा! बीजेपी का दबदबा"

इन राज्यों में BJP की सरकार

पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत का राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल गया है। इस जीत के साथ BJP और NDA की सरकार देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। 17 राज्यों में BJP ने अपने दम पर या सबसे बड़े दल के रूप में सरकार बनाई है और वहां CM भी BJP के ही हैं। पश्चिम बंगाल इस सूची में जुड़ने वाला सबसे नया और महत्वपूर्ण राज्य है।

  • पश्चिम बंगाल - सुवेंदु अधिकारी (9 मई 2026 को शपथ) 
  • उत्तर प्रदेश - योगी आदित्यनाथ 
  • मध्य प्रदेश - मोहन यादव 
  • राजस्थान - भजन लाल शर्मा 
  • गुजरात - भूपेंद्र पटेल 
  • ओडिशा - मोहन चरण माझी 
  • छत्तीसगढ़ - विष्णु देव साय 
  • हरियाणा - नायब सिंह सैनी 
  • असम - हिमंत बिस्वा सरमा (भाजपा की वापसी)
  • उत्तराखंड - पुष्कर सिंह धामी 
  • त्रिपुरा - माणिक साहा 
  • गोवा - प्रमोद सावंत 
  • अरुणाचल प्रदेश - पेमा खांडू 
  • मणिपुर - युमनाम खेमचंद सिंह 
  • दिल्ली (UT) - रेखा गुप्ता 
  • महाराष्ट्र - देवेंद्र फडणवीस - BJP + शिव सेना + NCP गठबंधन 
  • बिहार - सम्राट चौधरी - BJP + JD(U) गठबंधन

इसके अलावा NDA सहयोगी दलों के साथ BJP देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सरकार चला रही है। इन राज्यों में BJP सत्ता में साझीदार है या बाहर से गठबंधन का समर्थन कर रही है और साथ ही यहां CM भी सहयोगी दल का है।

  • आंध्र प्रदेश - एन. चंद्रबाबू नायडू - TDP + BJP + जनसेना 
  • मेघालय -  कोनराड संगमा - NPP + BJP (MDA गठबंधन) 
  • नागालैंड - नेफ्यू रियो - NDPP + BJP 
  • सिक्किम - प्रेम सिंह तमांग - SKM + BJP 
  • पुडुचेरी (UT) - एन. रंगास्वामी (गठबंधन की वापसी) - AINRC + BJP

यूपी विधानसभा चुनाव का माहौल

लखनऊ में यह पोस्टर ऐसे समय में लगाया गया है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। BJP इस पोस्टर के जरिए अपनी उपलब्धियों और 22 राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ का संदेश देने की कोशिश कर रही है। 

ये भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के CM बनते ही 'निरहुआ' का ममता बनर्जी पर तीखा हमला; कहा-'गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या...'

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 May 2026 at 17:09 IST