सुवेंदु अधिकारी के CM बनते ही 'निरहुआ' का ममता बनर्जी पर तीखा हमला; कहा-'गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या...'

West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके सीएम बनते ही दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा 'अब भाजपा सरकार बन गई है, तो बंगाल तेजी से विकास करेगा।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nirahua slam Mamata Banerjee After
सुवेंदु अधिकारी के CM बनते ही 'निरहुआ' का ममता बनर्जी पर तीखा हमला | Image: Social media

West Bengal New BJP CM Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेने पर उन्हें चारों तरफ से बधाईयां आ रही हैं। इस बीच भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी उनको बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा 'पश्चिम बंगाल में लंबे समय से लोकतंत्र की हत्या हो रही थी।'

बंगाल में गुंडागर्दी हो रही थी-दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

सुवेंदु अधिकारी के बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने कहा, 'बंगाल की जनता को धन्यवाद, शुभकामनाएं देना चाहता हूं। भाजपा सरकार बंगाल में बन गई है, वहां लंबे समय से जो गुंडागर्दी चल रही थी, लोकतंत्र की हत्या हो रही थी, अब जब वहां भाजपा सरकार बन गई है तो बंगाल तेजी से विकास करेगा।'

किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ?

सुवेंदु अधिकारी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों में 5 नाम शामिल हैं।

Advertisement
  • दिलीप घोष  
  • अग्निमित्रा पॉल 
  • अशोक कीर्तनिया  
  • निसिथ प्रमाणिक 
  • खुदीराम टुडू का नाम शामिल है।

बंगाल में पहले BJP मुख्यमंत्री

सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है, जो सूबे की राजनीति में एक अहम घटना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और असम के मुख्यमंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जैसे कई बड़े नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: 'यह PM मोदी की इच्छा थी...', बंगाल के CM पद की शपथ लेते ही सुवेंदु अधिकारी ने अपने पहले बयान में क्या कहा?

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड