Ranveer Allahbadia को एक जूता मारने पर 5 लाख का इनाम, BJP MLA नंदकिशोर गुर्जर ने किया ऐलान, कहा- IGL मुर्खों का शो है

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रणवीर इलाहाबादिया को एक जूते के बदले 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए रणवीर पर NSA लगाने की मांग की है।

Follow :  
×

Share


India Got Latent Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India's Got Letent) पर मां-बाप और यौन संबंधों पर की गई टिप्पणी से विवादों में हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अपूर्वा मुखीजा, आशीष चंचलानी, रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर और Roadies फेम रघु राम समेत कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया अभी तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। खार पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को उपस्थित रहने को कहा है। महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को भी अगले पांच दिन में पेश होने के लिए कहा है। ये पूरा विवाद समय रैना के विवादास्पद रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ा है। BJP MLA नंदकिशोर गुर्जर ने रणवीर इलाहाबादिया को जूते मारने के लिए लाखों का इनाम रखा है।

एक जूता मारने पर 5 लाख

नंदकिशोर गुर्जर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट BJP विधायक है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर रणवीर इलाहाबादिया को जूते मारने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। नंदकिशोर ने कहा कि इंडियाज गॉट लेटेंट मुर्खों का शो है। उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया को एक जूते के बदले 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से रणवीर पर NSA लगाने की मांग की है। 

माफी के बाद भी शांत नहीं हुआ विवाद

मुंबई की साइबर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पिछले एपिसोड में भाग लेने वाले गेस्ट और जज समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर वाले रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों के बारे में टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। रणवीर इलाहाबादिया ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी, लेकिन यह मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: टेस्ला की भारत में एंट्री पक्की? Musk के साथ PM मोदी की होगी द्विपक्षीय बैठक, विवेक रामास्वामी भी रहेंगे मौजूद

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 February 2025 at 21:37 IST