Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चंदा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, VHP चीफ बोले- 'हमारी मांग हुई पूरी', चंपत राय पर भी कह दी बड़ी बात

Ram Mandir Chadawa Chori: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी 8 आरोपियों पर FIR दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इस सब पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने भी संतुष्टि जताते हुए कहा कि हमारी मांग पूरी हुई।

 
Follow :
Ram Mandir Alok Kumar | Image: Alok Kumar X

Ram Mandir Chadawa Chori: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार शुरू से ही बहुत ज्यादा सख्त है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने टिन्नू यादव, अविनाश, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, सुभाष चंद्र, करुणेश पांडे और रमाशंकर मिश्रा समेत सभी 8 आरोपियों पर FIR दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस सब पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने भी संतुष्टि जताते हुए कहा कि ‘हमारी मांग पूरी हुई’। 

आलोक कुमार ने कहा “हमने कहा था कि FIR होनी चाहिए, SIT की रिपोर्ट आई जिसमें कुछ लोगों के नाम हैं और उन पर FIR दर्ज हुई। मेरी संतुष्टि यह है कि जब ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को उन लोगों के नाम की जानकारी मिली तो ट्रस्ट ने बिना किसी देरी के तुरंत FIR दर्ज कारवाई।” 

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा “मुझे प्रसंता है कि FIR दर्ज हुई और उसके बाद अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग भी चढ़ावे चोरी मामले में शामिल हैं फिर उनका नाम FIR में है या नहीं सभी की शीघ्रता से जांच हो। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद जांच करें और अदालत में चालान फाइल हो ताकि हम अपराधियों को जेल के अंदर देखें।” 

चंपत राय पर भी बोले आलोक कुमार 

आलोक कुमार ने चढ़ावे चोरी के मामले में 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के महासचिव चंपत राय की भूमिका पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा चंपत राय ने ही राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले पर ट्रस्ट की तरफ से सीएम योगी से इस मामले पर SIT बनाने की मांग की। जब SIT पहुंची तो चंपत राय ने उनसे स्वयं से ही जांच शुरू करने के लिए कहा। चंपत राय ने साफ कहा कि ‘आप मुझ से जांच शुरू करें और मैं आपके सवालों का उत्तर देता हूँ।’  

आलोक कुमार ने यह भी कहा “हम चंपत राय को अच्छे से जानते हैं। हमारे मन में उनके प्रति सम्मान भी है और ऐसा विश्वास भी है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधियों में वो शामिल नहीं होंगे। लेकिन फिर भी मामला राम जी के मंदिर का है तो हमारी मांग है कि इसको लेकर सभी की जांच हो।” 

इसे भी पढ़ें- बिना जेब वाले कपड़े, 180 दिनों का CCTV बैकअप और दानपात्रों की वीडियोग्राफी...राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के बाद हुए कई बड़े बदलाव

 

 

 

 

 

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 08:10 IST