BREAKING: राम मंदिर के 3 नए ट्रस्टी के नामों का ऐलान, दिल्ली के महेश भागचंदका तो अयोध्या के मदन मोहन का नाम शामिल, देखें LIST
Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामला सामने आने के बाद आज ट्रस्ट की सबसे अहम बैठक हुई, जिसके बाद राममंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति का ऐलान हुआ।
- भारत
- 2 min read
Ram Mandir: बुधवार, 2 सितंबर को अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसके बाद राममंदिर ट्रस्ट की तरफ से 3 नए ट्रस्टी के नामों का ऐलान हुआ। इस लिस्ट में अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव का नाम शामिल हैं।
इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक को लेकर खबरें हैं कि इस बैठक के साथ ही मंदिर के पहले CEO की नियुक्ति का लंबा इंतजार खत्म होने की संभावना है। इसके अलावा, ट्रस्ट के कुछ दूसरे खाली पदों पर भी फैसला होने की उम्मीद है।
कौन हैं 3 नए राम मंदिर ट्रस्टी
राम मंदिर के 3 नए ट्रस्टी के नामों में पहल नाम महेश भागचंदका का है, जो दिल्ली के रहने वाले हैं और इन्हें विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल का रिश्तेदार बताया जाता है। इसके अलावा, मदन मोहन पांडेय: यह अयोध्या के स्थानीय निवासी हैं और निर्मला यादव उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद से हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक जारी
बता दें कि आज यानी बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट को पहला CEO भी मिलने वाला है। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता। ये बैठक राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी पर हो रही है।
CEO पद की रेस में 4 नामों की है चर्चा
सीईओ के पद के लिए जिन चार नामों की चर्चा है, उसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजेश पांडे, बिहार के आईपीएस परेश सक्सेना, यूपी कैडर केपूर्व आईपीएस दिनेश चंद्र और पूर्व अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा शामिल हैं। हालांकि, इनमें से कौन से चार नाम सर्च कमेटी के तीन नामों वाले पैनल में शामिल हैं, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आज की होने वाली बैठक पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 2 September 2026 at 14:56 IST