दशहरे से ठीक पहले यूपी में पोस्टर वार, अतीक अहमद संग अखिलेश यादव और राहुल गांधी की तस्वीर वायरल- VIDEO
दशहरे से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की तस्वीरें शामिल हैं।
- भारत
- 2 min read
UP News: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार जारी है। इसी क्रम में दशहरे से पहले राजधानी लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर 'भारत विरोधी दशानन रावण' के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में निशाने पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस है। इन पोस्टरों ने प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है।
पोस्टरों में विपक्ष और इंडी गठबंधन को सनातन विरोधी बताया गया है। 'सनातन भारत के विरोधी रावण' शीर्षक वाले इस पोस्टर को सनातन रक्षा संगठन की ओर से लगाया गया है। इसमें अतीक अहमद को रावण के तौर पर दिखाया गया है।
पोस्टर में अतीक संग अखिलेश-राहुल की तस्वीर
अतीक के अलावा पोस्टर में अखिलेश यादव, राहुल गांधी, एलन मस्क, इल्हान उमर, मोहम्मद यूनुस, जॉर्ज सोरोस, मुख्तार अंसारी और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण की भी तस्वीरें हैं। पोस्टर लगाने वालों का आरोप है कि इन लोगों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों और बयानों के जरिए देश के हितों के खिलाफ काम किया है।
मस्क का आपत्तिजनक पोस्ट और इल्हान उमर का...
गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारत के खिलाफ वैश्विक हस्तियों और राजनेताओं के कुछ विवादित बयान और कदम चर्चा में रहे हैं, जिसमें एलन मस्क के सोशल मीडिया पर किया गया एक आपत्तिजनक पोस्ट शामिल है। इसके साथ ही, पाकिस्तान समर्थक अमेरिकी सांसद इल्हान उमर लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी करती रही हैं और वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा भी कर चुकी हैं। वहीं, बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस ने भी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया था।
प्रशांत भूषण ने कही थी तख्तापलट की बात
इसके अलावा यह भी आरोप है कि डीप स्टेट का सरगना जॉर्ज सोरोस कई सालों से भारत को अस्थिर करने की कोशिश में लगा है। वहीं प्रशांत भूषण ने सार्वजनिक तौर पर तख्तापलट की बात कहकर हंगामा खड़ा कर दिया।
समर्थकों ने फाड़े पोस्टर
दशहरे से पहले यह पोस्टर चर्चा में बना हुआ है। उम्मीद है कि आने वाले समय में राजधानी के किसी और चौराहे पर पोस्टर का जवाब दिखने को मिलेगा। हालांकि, बताया जा रहा है कि इन पोस्टर में जिन नेताओं को रावण का दर्जा दिया गया था उनके समर्थकों ने लखनऊ से कुछ ही मिनटों में फाड़ दिए।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 18 October 2026 at 14:47 IST