कपल, कैमरा, कांड! होटल में हिडन कैमरे से होती थी प्राइवेट पल की रिकॉर्डिंग; कॉलगर्ल्स भी देती थीं सर्विस, कानपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
कानपुर के रावतपुर क्षेत्र स्थित विनायकपुर के रिद्धि पैलेस होटल में शुक्रवार देर शाम पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया।
कानपुर से गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर के रावतपुर क्षेत्र स्थित विनायकपुर के रिद्धि पैलेस होटल में शुक्रवार देर शाम पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें तीन युवतियां और आठ युवक शामिल थे। कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
छापेमारी में ये भी खुलासा हुआ कि इस होटल के कमरों में हिडेन कैमरे लगाकर कपल्स के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे और फिर कपल्स को ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस को कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। पुलिस अब कड़ी से कड़ी जोड़ इस रैकेट के जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है ताकि इसके फैले नेटवर्क को खत्म किया जा सके।
पहले विस्तार से जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर प्रभारी डा सुमेध मिलिंद जाधव और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर रावतपुर के विनायकपुर स्थित रिद्धि पैलेस में छापा मारा। पुलिस की इस छापेमारी से अफरा तफरा मच गई। कमरों की तलाशी ली गई। मौके से तीन युवतियां और आठ युवक हिरासत में लिए गए।
पूछताछ के बाद छह लोगों की सेक्स रैकेट में संलिप्तता नहीं मिली। जिसकी वजह से उनका शांति भंग में चालान किया गया है। जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान औरैया के निनारी निवासी सेक्स रैकेट सरगना प्रमोद गुप्ता, रावतपुर की प्रीति सिंह, नवाबगंज की मीनू, नवाबगंज की किरण और बर्रा निवासी अंबिका के रूप में हुई है।
चार्जरनुमा कैमरे से करते रिकॉर्डिंग, 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले
सरगना प्रमोद गुप्ता के मोबाइल में 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि आरोपित ने कुछ दिन पहले इस होटल को किराए पर लेकर सेक्स रैकेट का काम शुरू किया था। इससे पहले आरोपित अन्य थानाक्षेत्रों में सेक्स रैकेट चलाता था। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन युवतियों समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेजा जायेगा।
जरूरतमंद औरतें होती थीं टारगेट
रावतपुर पुलिस ने बताया कि संचालक प्रमोद गुप्ता ने एक सप्ताह पहले इस होटल को किराये पर लिया था। इससे पहले यह लोग कल्याणपुर में देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस की मानें तो आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को प्रमोद और प्रीति अपना शिकार बनाते थे। ग्राहकों से वसूली गई आधी रकम को यह लोग देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं को दे देते थे।
अश्लील वीडियो साइट्स को बेचता था
प्रत्येक कमरे में बेड के सामने एलईडी टीवी लगी मिली, जबकि नीचे सेट टॉप बॉक्स रखा था। इसका एडॉप्टर इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगा हुआ था। एडॉप्टर खोला, तो उसमें कैमरा मिला। पुलिस की पूछताछ में संचालक ने बताया कि अश्लील वीडियो साइट्स को बेचता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल भवन स्वामी की भूमिका सामने नहीं आई है।
ग्राहक से लेते थे 2000, कॉलगर्ल्स को देते थे 500
पकड़ी गईं तीन महिलाएं फैक्टरियों में काम करने वाली नई उम्र की गरीब युवतियों को रुपयों का प्रलोभन देकर इस पेशे में उतारती थीं। एक युवक से संबंध बनाने पर उन्हें 500 रुपये मिलते थे। होटल आने वाले पुरुषों से1500-2000 रुपये लिए जाते थे। बाकी रुपयों का बंटवारा संचालक और दलाल महिलाओं और अंबिका में हो जाता था।
पुलिस बोली- जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे
एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट आने के बाद कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 16 May 2026 at 10:45 IST